फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   It will be easy to go to Delhi-Jaipur highway from Tawadu via Naurangpur

Gurugram News: तावडू से नौरंगपुर होते हुए दिल्ली-जयपुर हाईवे जाना होगा आसान

Tue, 29 Jul 2025 05:01 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jul 2025 05:01 PM IST
विज्ञापन
It will be easy to go to Delhi-Jaipur highway from Tawadu via Naurangpur
जीएमडीए सेक्टर डिवाइडिंग रोड 78/80 परियोजना को सिरे चढ़ाने में जुटा, 39 करोड़ होंगे खर्च
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) सेक्टर डिवाइडिंग रोड 78/80 (नौरंगपुर) को छह लेन का कराने जा रहा है। सड़क के साथ फुटपाथ और ड्रेनेज लाइन का निर्माण भी कराया जाएगा। इस पर करीब 39 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इससे तावडू से सीधे नौरंगपुर होते हुए दिल्ली-जयपुर हाईवे जा सकेंगे।
सेक्टर डिवाइडिंग रोड 78/80 फिलहाल 7.5 मीटर चौड़ी। पहले इसका रखरखाव लोक निर्माण विभाग की ओर से किया जा रहा था। इस सड़क को 84 मीटर चौड़ा करने के लिए जमीन का अधिग्रहण हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) ने किया था। जीएमडीए सेक्टर डिवाइडिंग रोड 78/80 का अब निर्माण कराना चाहता है। करीब 2.35 किमी सड़क को बनाया जाना है। इसमें तीन-तीन लेन की मुख्य सड़क, दो-दो लेन की सर्विस रोड, फुटपाथ और बरसाती पानी की निकासी के लिए नाला शामिल होगा।
विज्ञापन

सेक्टर डिवाइडिंग रोड 78/80 के निर्माण की कुल अनुमानित लागत 39 करोड़ रुपये है। इस सड़क के निर्माण से न्यू गुरुग्राम की कई कॉलोनियों के लोगों को राहत मिलेगी। वहीं, इस सड़क से तावडू जाने में भी वाहन चालकों को राहत मिलेगी। इस परियोजना को जीएमडीए बोर्ड बैठक से मंजूरी मिल चुकी है। जीएमडीए के इंफ्रा-I के अनुसार सड़क की आरओडब्ल्यू 84 मीटर है। प्रस्तावित सड़क की कुल चौड़ाई जिसमें केंद्रीय वर्ज, ड्रेनेज, फुटपाथ और कैरिजवे शामिल हैं। साथ ही दोनों तरफ 5.5 मीटर की चौड़ाई वाली सर्विस रोड है और शेष 40 मीटर (प्रत्येक तरफ 20 मीटर) का उपयोग सर्विस रोड और ग्रीन बेल्ट बिछाने के लिए किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed