फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Ishika of Gurugram first in 100 meter race

Gurugram News: 100 मीटर दौड़ में गुरुग्राम की इशिका प्रथम

Mon, 29 Dec 2025 12:03 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 29 Dec 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
Ishika of Gurugram first in 100 meter race
गुरुग्राम। जिले में सांसद खेल महोत्सव शुरू हो चूका है। प्रतियोगिता के पहले दिन तीन जिलों गुरुग्राम, रेवाड़ी और नूंह से आए खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पहले दिन हॉकी, जिम्नास्टिक, तीरंदाजी, एथलेटिक्स सहित विभिन्न खेल स्पर्धाएं आयोजित की गईं, जिनमें खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। पहले दिन की कुछ प्रतियोगिताओं के परिणाम भी घोषित कर दिए गए हैं। हॉकी मुकाबलों में विभिन्न आयु वर्गों में टीमों ने कड़ा संघर्ष किया। इसमें बालिका वर्ग में लक्ष्मीबाई नेहरू स्टेडियम ने पहला, रेवाड़ी ने दूसरा और पीएम श्री केवी-वन गुरुग्राम ने तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं, बालक वर्ग में गुरुग्राम की सीनियर टीम ने 2-1 सेमीफाइनल मुकाबला जीत कर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। एथलेटिक्स स्पर्धाओं के बालक वर्ग के 100 मीटर दौड़ में रेवाड़ी के जतिन ने पहला, गुरुग्राम के कमल में दूसरा और सिद्धार्थ ने तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं, 100 मीटर बालिका में गुरुग्राम की इशिका ने पहला, अदिति ने दूसरा और रिया ने तीसरा स्थान हासिल किया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed