{"_id":"622cdcba79770c78bb4f4de5","slug":"investigation-of-sweets-not-being-done-in-the-district-gurgaon-news-noi6370221124","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में नहीं हो रही मिठाइयों की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में नहीं हो रही मिठाइयों की जांच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुग्राम। होली नजदीक है लेकिन लगता है खाद्य सुरक्षा विभाग अब तक सोया हुआ है। विभाग ने मिठाइयों के नमूनों की जांच शुरू नहीं की है। इस बारे में जब जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्यामलाल से जानकारी मांगी गई तो उन्होंने व्यस्तता की बात कहते हुए सवाल को टालने की कोशिश की। खाद्य सुरक्षा विभाग की स्थिति इतनी बदहाल है कि दिवाली में लिए गए नमूनों की जांच रिपोर्ट तक के बारे में खाद्य सुरक्षा विभाग को कोई जानकारी नहीं है।
वहीं दूसरी तरफ अब मिठाइयों पर एक्सपायरी डेट की जानकारी देने संबंधी आदेश हवा हवाई हो चुका है। कॉलोनियों व शहर की छोटी दुकानों मेें से किसी पर भी मिठाइयों की एक्सपायरी डेट से संबंधित जानकारी चस्पा नहीं की जा रही है जबकि यह आदेश करीब दो साल पहले एफएसएसएआई (भारतीय खाद्य संरक्षा एवं मानक प्राधिकरण) की तरफ से जारी किया गया था।
पांच साल मेें एक बार भी नहीं हुई जांच
इस बारे में पूछने पर विभागीय अधिकारी गोल-मोल जवाब देकर बचते नजर आते हैं। खाद्य सुरक्षा विभाग की इस लापरवाही का खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ता है। नमूना संग्रह करने के सवाल पर नाम न छापने की शर्त पर पटेल नगर के एक दुकानदार ने बताया कि वह पिछले पांच साल से मिठाई की दुकानदार चला रहे हैं। अब तक एक भी बार उनकी दुकान से नमूने नहीं लिए गए हैं।