फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Indefinite strike by farmers continues

किसानों का अनिश्चितकालीन धरना जारी

Tue, 09 Mar 2021 07:13 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 09 Mar 2021 07:13 PM IST
विज्ञापन
Indefinite strike by farmers continues
गुरुग्राम। तीन कृषि कानून के खिलाफ अनिश्चितकालीन धरना दे रहे किसानों ने बादशाहपुर विधानसभा के विधायक राकेश दौलताबाद से सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के समर्थन में वोट करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि इसी तरीके से ही जन-विरोधी सरकारें सबक सीखेंगी।
विज्ञापन

राजीव चौक पर धरना दे रहे किसानों ने कहा कि राकेश दौलताबाद प्रदेश सरकार के समर्थन में मतदान करते हैं, तो बादशाहपुर की जनता उन्हें सबक सिखाने के लिए मजबूर होगी। किसान मोर्चा गुरुग्राम के अध्यक्ष संतोख सिंह ने बताया कि मंगलवार को किसान मोर्चा का प्रतिनिधिमंडल बादशाहपुर निर्वाचन क्षेत्र से निर्दलीय विधायक राकेश दौलताबाद के पालम विहार स्थित निवास पर किसानों के हक में समर्थन मांगने गया।
विज्ञापन

उस समय विधायक घर पर नहीं मिले। किसानों के प्रतिनिधिमंडल ने उनकी माता रोशनी देवी को ज्ञापन सौंपा। उनसे निवेदन किया कि वो ये ज्ञापन आज ही विधायक को भेज दें। इसमें किसानों ने मांग की है कि 10 मार्च को विधायक हरियाणा विधानसभा में सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर बहस में सरकार के खिलाफ वोट करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, आरएस राठी ने कहा कि हरियाणा विधानसभा में मनोहर लाल सरकार के खिलाफ एक महत्वपूर्ण अविश्वास प्रस्ताव लाया गया है। इस भाजपा-जेजेपी गठबंधन ने अपने किसान विरोधी व जन विरोधी रवैये को अब तक कई तरीकों से प्रदर्शित किया है। ज्ञापन देने वाले प्रतिनिधिमंडल में संतोख सिंह, आरएस राठी, जेसी यादव एडवोकेट, जयप्रकाश रेहडू, डॉ. धर्मबीर राठी, सतबीर सिंह संधु, योगेश्वर दहिया, कमांडेंट सत्यवीर सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed