फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   indealing of fake, raid and got real 4 cr rs. in gurugram

नकली नोट की डीलिंग की सूचना पर पुलिस ने मारा था छापा, मिल गए असली 4 करोड़

Tue, 16 Jun 2020 10:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
indealing of fake, raid and got real 4 cr rs. in gurugram
गुरुग्राम। एमजी रोड स्थित पांच सितारा होटल में पकड़े गए 4 करोड़ रुपये की सूचना के बाद दिल्ली-एनसीआर में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, पुलिस को नकली नोट की डीलिंग की सूचना मिली थी, जिसे पकड़ने के लिए टीम ने छापा मारा। पुलिस ने मौके से कई बैग में भरे 2000 व 500-500 रुपये के 4 करोड़ की नकदी मिली। भारी मात्रा में मिली नकदी के बाद पुलिस ने आयकर विभाग को सूचना दी। सहायक पुलिस आयुक्त (अपराध-1) प्रीतपाल ने बताया की मालाबार ज्वैलर्स के मालिक समेत 5 लोगों के मोबाइल व नकदी जब्त की गई है।
विज्ञापन

पुलिस उनके मोबाइल खंगाल रही है कि इस रकम को कहां खपाने की तैयारी थी। आयकर विभाग आगे की कार्यवाही कर रहा है। सोमवार देर रात को पुलिस की अपराध शाखा शाखा प्रभारी अजय धाकड़ को सूचना मिली की ली मेरेडियन होटल के कमरा नंबर-1044 में कुछ लोग नकली नोट की डील कर रहे हैं। सूचना के बाद टीम ने कमरे में छापा मारा जहां 5 व्यक्ति बैठे हुए थे। पुलिस को देखकर पहले तो उन्होंने धौंस जमाई लेकिन बाद में भागने का प्रयास किया।
विज्ञापन

पुलिस टीम ने मौके पर मिले बैग खोले तो उनमें 2 हजार व 500-500 रुपये की गड्डियां भरी हुई थी। इतनी भारी मात्रा में नकदी का हिसाब पूछने पर कोई भी व्यक्ति जवाब नहीं दे पाया। पुलिस ने आयकर विभाग को सूचना देकर मौके पर बुलाया और 4 करोड़ नकदी को जब्त कर लिया। कमरे दिल्ली निवासी सीनू जैकब व मनुवेल मेझुकेन्वल के नाम पर बुक थे। टीम ने जब होटल के रूम में छापा मारा उस समय उक्त दोनों के अलावा वर्घेस टीए, जय कृष्णन व कुंजप्पी पोन्नाचोन नामक व्यक्ति मौके पर मिले। आला अधिकारियों के मुताबिक यह रकम मालाबार ज्वैलर्स के मालिक की थी और इन पांच में वह भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस इसे हवाला के रैकेट से जोड़कर भी देख रही है हालांकि विभागीय तौर पर इसकी पुष्टि नहीं है। शाम तक इस संबंध में कोई मामला दर्ज नहीं हुआ। आयकर विभाग जांच में जुटा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed