फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Increase in gas prices will have an impact on the plates of the residents of the district

Gurugram News: गैस कीमतों में इजाफे का जिले वासियों की थाली पर पड़ेगा असर

Sat, 02 May 2026 01:50 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
Increase in gas prices will have an impact on the plates of the residents of the district
कॉमर्शियल सिलिंडर के दाम बढ़ने पर ढाबा और रेस्तरां संचालक बोले, मजबूरी में बढ़ाने होंगे रेट
विज्ञापन

शहर में 19 किलो कमर्शियल सिलिंडर की कीमत बढ़कर 3088 रुपये हुई
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। एक तरफ बाजार में 19 किलो वाले कॉमर्शियल सिलिंडर की आपूर्ति लगभग 70 प्रतिशत तक बाधित है। वहीं. दूसरी तरफ दामों में भारी वृद्धि दर्ज होने से छोटे दुकानदारों के चेहरे पर मायूसी छा गई है। पहले जो 19 किलो का कॉमर्शियल सिलिंडर 2095 रुपये में उपलब्ध था, अब उसकी कीमत बढ़कर 3088 रुपये हो गई है। यानी लगभग 993 रुपये की सीधी बढ़ोतरी ने होटल, रेस्टोरेंट और छोटे कारोबारियों की लागत बढ़ा दी है।
सप्लाई में लगातार कमी के कारण पहले ही कामकाज प्रभावित था और अब कीमतों में इजाफे से मुश्किलें और बढ़ गई हैं। कई रेस्तरां संचालकों को या तो मेन्यू के दाम बढ़ाने पड़ सकते हैं या फिर नुकसान झेलना होगा। आने वाले दिनों में यदि सप्लाई और कीमतों में राहत नहीं मिली, तो इसका सीधा असर शहर के छोटे कारोबार और उपभोक्ताओं दोनों पर पड़ेगा। ढाबा और रेस्तरां संचालक रोहित, सुमन, विजय, किशोर, ललिता सहित कई अन्य ने कहा कि अब उन्हें मजबूरन रेट बढ़ाने पड़ेंगे। इस वजह से उनके काम पर भी असर पड़ेगा। बहुत सारे लोग बढ़े हुए दाम में एकदम से सहज नहीं होते है। राजू ने बताया कि सिलिंडर की जब अधिक किल्लत थी उस समय भी रेट बढ़ाने पर काफी ग्राहक कम हो गए थे। अभी स्थिति सामान्य होने की ओर बढ़ रही थी तो लगभग 1000 रुपये दाम बढ़ गए है।
विज्ञापन


---

महंगी गैस, महंगी थाली, आम आदमी पर डबल मार
कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर की कीमतों में ताजा बढ़ोतरी ने महंगाई को लेकर बहस तेज कर दी है। गैस के बढ़े दामों का असर अब आम आदमी की थाली और रोजमर्रा की जिंदगी पर भी पड़ने लगा है। चाय की दुकानों से लेकर ढाबों, रेहड़ी-पटरी और छोटे होटलों तक इसका प्रभाव और दिखाई देगा है। शहर में कॉमर्शियल सिलिंडर की 30 प्रतिशत सप्लाई बाधित होने का असर ढाबों से लेकर छोटे उद्योगों तक दिखाई दे रहा है। टिफिन सर्विस व्यवसाय भी इससे प्रभावित हुए हैं। कई संचालकों को सप्लाई की कमी के कारण काम अस्थायी रूप से रोकना पड़ा। अब दाम बढ़ने से एक बार फिर टिफिन सर्विस की लागत बढ़ेगी और संचालन पर अतिरिक्त दबाव पड़ेगा, जिससे उनकी आय पर सीधा असर पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


-----
गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड पर टिफिन सर्विस और रेहड़ी पर खाने का काम है। पहले से ही कॉमर्शियल सिलिंडर की सप्लाई बाधित थी। अब दाम बढ़ने से कारोबार की लागत बढ़ेगी और रोज़मर्रा के काम पर सीधा असर पड़ेगा। - मीरा


मैं टिफिन सर्विस का काम करती हूं। सप्लाई बाधित होने के बाद प्रति डिब्बा रेट बढ़ाना पड़ा था। अब कॉमर्शियल सिलिंडर के दाम बढ़ने से एक बार फिर टिफिन के दाम बढ़ाने की मजबूरी बन गई है, जिससे ग्राहकों पर असर पड़ेगा। -
राधा देवी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed