फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Incomplete sewer network becomes a problem.

Gurugram News: अधूरा सीवर नेटवर्क बना परेशानी

Tue, 08 Sep 2026 04:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 04:51 PM IST
विज्ञापन
Incomplete sewer network becomes a problem.
मानेसर। क्षेत्र में अधूरे सीवर नेटवर्क के कारण लोगों को काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। रामपुरा गांव में पानी की निकासी की व्यवस्था नहीं होने के कारण पानी आसपास के क्षेत्रों और सड़कों पर फैल रहा है। इससे ग्रीनबेल्ट और सड़क दोनों को नुकसान पहुंच रहा है। नगर निगम मानेसर ने इस समस्या को दूर करने के लिए रामपुरा की सीवर लाइन को नखड़ौला के एसटीपी से जोड़ने की योजना बनाई है। यहां की सीवरलाइन को एचएसवीपी की मास्टर सीवर लाइन से जोड़ा गया है लेकिन, आगे सीवर नेटवर्क नहीं होने के कारण पानी की निकासी रुक गई है। यही पानी रामपुरा रोड की ग्रीन बेल्ट से होकर सड़क की तरफ बह रहा है। नगर निगम के कार्यकारी अभियंता सुशील ठाकरान ने बताया कि रामपुरा की सीवर लाइन को नखड़ौला स्थित तीन एमएलडी क्षमता के एसटीपी से जोड़ने की योजना है। इसके लिए ट्रेंचलेस तकनीक से नई पाइपलाइन बिछाई जाएगी। नई पाइपलाइन बनने के बाद सीवर का पानी व्यवस्थित तरीके से एसटीपी तक पहुंचेगा। इससे रामपुरा के साथ नखड़ौला और आसपास के इलाकों को भी लाभ मिलेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed