फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Inauguration of 5 new classrooms at the government school in Kukdaula.

Gurugram News: कुकड़ौला के सरकारी स्कूल में 5 नए क्लासरूम का उद्घाटन

Sat, 22 Aug 2026 01:12 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
Inauguration of 5 new classrooms at the government school in Kukdaula.
मेयर ने बच्चों के साथ किया संवाद
विज्ञापन

60 लाख रुपये के कार्य सीएसआर के तहत किए गए
संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर। कुकड़ौला स्थित राजकीय विद्यालय में नगर निगम मानेसर की मेयर डॉ. इंद्रजीत कौर यादव ने शुक्रवार को नवनिर्मित 5 क्लासरूम का उद्धाटन किया। मेयर ने फीता काटकर और नारियल फोड़कर भवन का उद्घाटन किया। यह परियोजना एक फाउंडेशन की ओर से सीएसआर के तहत 60 लाख रुपये की लागत से तैयार की गई। विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देते हुए अतिथियों का स्वागत किया।

मेयर ने कहा कि शिक्षा किसी भी समाज के विकास की सबसे मजबूत नींव होती है। बच्चों को बेहतर वातावरण और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना हमारी जिम्मेदारी है। मेयर ने कंपनी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि निजी कंपनियों की सामाजिक भागीदारी से सरकारी विद्यालयों की आधारभूत सुविधाओं में उल्लेखनीय सुधार किया जा सकता है। इस दौरान स्कूल प्रबंधन, फाउंडेशन के प्रतिनिधि विनय ढींगरा, अनुराधा शर्मा, राजीव तनेजा, अमित सिक्का समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed