फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   In the industrial area, the lights go off for five hours every day, trouble

औद्योगिक क्षेत्र में रोज पांच घंटे बत्ती गुल, परेशानी

Thu, 24 Jun 2021 11:16 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jun 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
In the industrial area, the lights go off for five hours every day, trouble
गुरुग्राम। मानेसर के औद्योगिक क्षेत्र में रोज चार से पांच घंटे की बिजली कटौती हो रही है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं इलाके में पेड़ों की छंटाई के कारण बिजली की समस्या बढ़ गई है। उद्यमियों का कहना है कि यह काम लॉकडाउन में किया जाना चाहिए था। अब कटौती से उत्पादन पर प्रभाव पड़ रहा है।
विज्ञापन

मानेसर में उद्यमियों ने बताया कि कभी मरम्मत के नाम पर तो कभी अघोषित कट के कारण लगातार दिक्कत आ रही है। आईएमटी मानेसर के सभी सेक्टरों में पिछले लगभग एक सप्ताह से रोज चार से पांच घंटे बिजली जा रही है। वहीं आईडीसी, बसई, कादीपुर, दौलताबाद और उद्योग विहार में भी कट लगने लगे हैं। उद्यमी विकास माथुर ने बताया कि सुबह की शिफ्ट में बिजली की उपलब्धता कम होने से काम करना काफी मुश्किल हो गया है। जरूरी काम को पूरा करने के लिए जनरेटर चलाना पड़ता है। इससे उत्पादन लागत काफी बढ़ गई है। उनका कहना है कि यदि पेड़ों की छंटाई करनी थी तो यह काम लॉकडाउन में ही कर लेते। उद्यमी मनोज जैन का कहना है कि दिन भर में तीन से चार बार छोटे-छोटे कट लगने लगे हैं। इससे बार-बार मशीनों के बंद होने से काफी नुकसान होने लगा है। इसके अलावा औद्योगिक क्षेत्र आईडीसी में भी लगातार बिजली कट की समस्या आ रही है।
विज्ञापन

बसई, कादीपुर और दौलताबाद में भी हालत खराब
शहर के बसई, कादीपुर और दौलताबाद में भी लोगों को बिजली कटौती से दो चार होना पड़ रहा है। दिन व रात में कई बार बिजली का आना जाना लगा रहता है। इससे गर्मी के कारण रात को लोगों की नींद टूट रही है और दिन में भी जरूरी काम बाधित हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed