फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   In the case of gang war in jail, report of assault and murderous assault filed against 15 people

जेल में हुई गैंगवार के मामले में 15 लोगों के खिलाफ मारपीट और जानलेवा हमला करने की रिपोर्ट दर्ज

Mon, 22 Nov 2021 05:12 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 22 Nov 2021 05:12 PM IST
विज्ञापन
In the case of gang war in jail, report of assault and murderous assault filed against 15 people
गुरुग्राम। एक माह पहले अदालत में पेशी के दौरान हुए विवाद का बदला लेने के लिए पहले से ही घात लगा कर बैठे डांडी गिरोह के गुर्गों ने अशोक राठी गिरोह से संबंध रखने वालों पर हमला किया था। भोंडसी थाना पुलिस ने रविवार की देर रात घायल के बयान पर 15 लोगों के खिलाफ मारपीट और जानलेवा हमला करने का मामला दर्ज किया है। इसके बाद पुलिस ने अब आरोपियों को ट्रांजिट रिमांड पर लेने की कवायद शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार नखड़ौला खेड़कीदौला थाना क्षेत्र के रहने वाले धीरज ने बताया कि एक माह पहले डांडी गिरोह के लोगों के साथ दीपक का अदालत में विवाद हुआ था। उसे यह संदेह था कि विवाद धीरज ने कराया है। इसके चलते शनिवार शाम पांच बजे के लगभग बैरक में रहने वाले 15 लोगों ने उस पर हमला कर दिया। जिसका बचाव उसके साथियों ने भी किया। इस दौरान उनके पास सर्जिकल हथियार थे। जिससे वह घाव कर रहे थे। भोंडसी थाना पुलिस ने उसके बयान पर अमित, दीपक, अंकित, अनिल, दीपक, चेतन, अमन, भारत, अशोक, मनीष , दर्शन, अमन, अजय, शनि, अजय के खिलाफ गोलबंदी करके मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

जेल में हुई गैंगवार के मामले में देर रात घायल के बयान पर 15 लोगों के खिलाफ मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया गया है। जल्द ही आरोपियों को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर छानबीन की जाएगी। - विनोद, डीसीपी साउथ, गुरुग्राम।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed