फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   In SGT University, student was assaulted and beaten up

Gurugram News: एसजीटी विश्वविद्यालय में छात्र से मारपीट व सुआ घोपा

Mon, 16 Jan 2023 12:21 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 16 Jan 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
In SGT University, student was assaulted and beaten up
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन




गुरुग्राम। एसजीटी विश्वविद्यालय के पार्किंग क्षेत्र में प्रथम वर्ष के छात्र से कार बैक करते समय धूल उड़ गई। धूल उड़ने पर पास खड़ा एक अन्य छात्र उसे गाली देने लगा। पीड़ित ने गाली देने का विरोध किया तो आरोपी ने अपने साथियों को बुलाकर छात्र को पीट दिया। नुकीले सुए से छात्र पर वार किए गए। घायल को उपचार के लिए विश्वविद्यालय के ही अस्पताल में दाखिल कराया गया है। राजेन्द्रा पार्क थाना पुलिस घायल के बयान पर मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।


पुलिस के अनुसार एसजीटी विश्वविद्यालय के पार्किंग क्षेत्र में यह वारदात शनिवार की शाम को हुई। एसजीटी विश्वविद्यालय परिसर में मुंडाखेड़ा गांव निवासी 18 साल का यशपाल डीएस प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रहा है। शनिवार शाम को वह विश्वविद्यालय के गेट नंबर- 1 के पास खड़ी अपनी कार को घर ले जाने के लिए बैक कर रहा था। उसी समय टायर से थोड़ी धूल उड़ी तो पास खड़े रॉकी नाम के छात्र ने गाली देना शुरू कर दिया। यशपाल भी कार से नीचे उतरा और गाली देने का विरोध जताया तो रोकी ने अपने दोस्तों नितेश, जतिन, पंकज, रोहित व कई अन्य को बुला लिया। फिर आकर सभी लात-घूसों से मारपीट करने लगे। आरोप है कि राहुल डबास ने हाथ में लिए हुए सुए से यशपाल के पेट पर वार किया। फिर दिव्य ने भी पेट में सुआ मारा। आरोप है कि राहुल डबास ने धमकी दी कि फिर हमसे पंगा लिया तो जान से मार देंगे। जिसके बाद आरोपी वहां से चले गए। फिर यूनिवर्सिटी के ही एक छात्र ने घायल हालत में छात्र को इलाज के लिए एसजीटी अस्पताल में दाखिल कराया। वहां से सूचना मिली तो राजेंद्रा पार्क थाना अंतर्गत बुढेड़ा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घायल छात्र के बयान दर्ज कर मामले में एफआईआर दर्ज की। जांच अधिकारी के अनुसार युवक को लगी चोट के बारे में डॉक्टर से राय ली जा रही है। अभी मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed