फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   In Gurugram woman called her friends and beat up auto driver for renting ten rupees

किराया मांगना पड़ा भारी: गुरुग्राम में दस रुपये किराये को लेकर महिला से विवाद, जानकारों को बुलाकर चालक को पीटा

Wed, 22 Jun 2022 06:21 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 22 Jun 2022 06:21 AM IST
सार

गुरुग्राम के एक ऑटो चालक को एक महिला से दस रुपये किराया मांगना भारी पड़ गया। बताया जा रहा है कि महिला ने अपने साथियों को बुलाकर चालक की पिटाई कराई। दो युवकों ने ऑटो चालक को इतना पीटा कि वह बेहोश हो गया। घायल अवस्था में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन
In Gurugram woman called her friends and beat up auto driver for renting ten rupees
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

एक महिला से किराया मांग लेना सीएनजी ऑटो चालक मंहगा पड़ा। महिला को 20 रुपये किराया कहकर ऑटो में बैठाया लेकिन वह 10 रुपये देने लगी। विरोध जताया तो महिला ने फोन कर दो युवकों को बुला लिया। उन्होंने चालक को पीट दिया। सेक्टर-40 थाना पुलिस अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी।
विज्ञापन

 
पुलिस के अनुसार बिहार सुपोल जिले के रहने वाले संतोष कुमार ने बताया कि वह धर्म कॉलोनी में किराये पर रहकर सीएनजी ऑटो चलाता है। 15 जून की रात करीब साढ़े 8 बजे बख्तावर चौक से एक महिला को 20 रुपये किराया तय कर सेक्टर-44-45 कट तक ऑटो में बैठाया। कुछ सवारी साइबर पार्क पर उतर गई और महिला जब सेक्टर-44-45 सिगनल पर उतरी तो किराये के 10 रुपये देने लगी। चालक ने 20 रुपये देने को कहा तो दोनों में बहस हुई। महिला ने कॉल कर अपने साथियों को बुला लिया। महिला ऑटो में सवार हो गई और आगे चलने को कहा।
विज्ञापन


हुडा सिटी सेंटर से करीब 100 मीटर पहले साइड में ऑटो रोकने को कहा। जैसे ही ऑटो रुका वहां पहले से खड़े दो युवकों ने चालक को पीटना चालू कर दिया। उसे खींचकर बाहर निकाला और वहां पड़ी टाइल से चालक पर वार किया। चालाक बेहोश हे गया। उसे अस्पताल में दाखिल कराया गया। सेक्टर चालीस थाना पुलिस ने उसके बयान पर महिला सहित तीन अज्ञात के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed