{"_id":"64f480b67e57a2bc1704d724","slug":"in-charge-of-the-police-station-in-a-drunken-brawl-arrested-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-13574-2023-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: शराब के नशे में थाना प्रभारी से गाली-गलौच, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: शराब के नशे में थाना प्रभारी से गाली-गलौच, गिरफ्तार
विज्ञापन
आरोपी युवक ने थाना प्रभारी को खा जाने की दी धमकी
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। एक युवक ने शराब के नशे में थाना प्रभारी के साथ ही गाली-गलौच कर दी। थाना प्रभारी के समझाने के बाद भी वह अभद्र व्यवहार करता रहा। थाना प्रभारी की शिकायत पर बादशाहपुर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान धनकोट निवासी विक्रम के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जान से मारने की धमकी, लोक सेवक अधिकारी के काम में बाधा डालने की धाराओं में मामला दर्ज किया है।
बादशाहपुर थाना प्रभारी सतीश कुमार ने शिकायत में बताया कि वह शुक्रवार शाम करीब साढ़े सात बजे ट्यूलिप चौक के पास एएसआई नरेंद्र और हेड कांस्टेबल के साथ मौजूद थे। इसी दौरान उनके पास एक व्यक्ति ने उनके सरकारी नंबर पर फोन किया। उन्होंने बात करने के लिए फोन स्पीकर पर किया तो कॉलर ने गाली-गलौच करनी शुरू कर दी। थाना प्रभारी ने बताया कि वह पुलिसकर्मी से बात कर रहा है तो कॉलर ने कहा कि उसे पता है कि वह पुलिसकर्मी से बात कर रहा है। इसके बाद उसने थाना प्रभारी को धमकी देते हुए कहा कि वह जहां बैठा है वह वहीं आकर उन्हें खा जाएगा। इसके बाद पुलिस ने आरोपी की नंबर, आईडी और लोकेशन निकलवाई और गिरफ्तार कर लिया। जांच अधिकारी का कहना है कि आरोपी विक्रम शराब के नशे में था। उसने नशे में ही थाना प्रभारी के साथ गाली-गलौज की।