फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Imam murder: Mahapanchayat will be held for fair investigation

इमाम हत्या : निष्पक्ष जांच के लिए होगी महापंचायत

Sat, 05 Aug 2023 11:27 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 05 Aug 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
Imam murder: Mahapanchayat will be held for fair investigation
31 जुलाई की देर रात को नायब इमाम की हत्या कर धार्मिक स्थल पर लगाई गई थी आग
विज्ञापन







अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। नूंह में भड़के सांप्रदायिक तनाव के बाद बीते सोमवार देर रात को सेक्टर-57 में नायब इमाम मोहम्मद साद की धारधार हथियार से हत्या करने के मामले में गिरफ्तार हुए आरोपियों को लेकर रविवार को गांव तिगरा के सामुदायिक भवन में सर्व समाज की महापंचायत की आयोजन किया जा रहा है। इमाम की हत्या के मामले में पुलिस ने अभी तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। लोगों का कहना है कि इस मामले में पुलिस निष्पक्ष जांच नहीं कर रही है। उनका कहना है कि दर्ज हुए मामले में जिन लोगों को पुलिस ने आरोपी बनाया है वह घटना के समय मौजूद नहीं थे। निष्पक्ष जांच को लेकर लोग पुलिस आयुक्त से मिल चुके है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस आयुक्त ने एसीपी के नेतृत्व में एसआईटी गठित कर दी है। पुलिस ने महापंचायत को देखते हुए सेक्टर-57 क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। इसके साथ ही शनिवार को फ्लैग मार्च निकाला गया है।

-------

पुलिस मामले को जल्दबाजी में जांच कर रही है। इसके चलते इसमें निर्दोष युवकों को फंसा रही। इसी को लेकर महापंचायत का आयोजन किया जा रहा है। पंचायत शांति से की जाएगी। - मनोज बंधवाड़ी
विज्ञापन


-----

इमाम की हत्या का मामला संवेदनशील मामला है। इसमें पुलिस को निष्पक्ष तौर पर जांच करने की जरूरत है। निर्दोष युवाओं को फंसाने नहीं दिया जाएगा।- सतीश नागर
विज्ञापन
विज्ञापन


--------

पुलिस हाई अलर्ट पर , याद दिलाई धारा 144

महापंचायत से पहले पुलिस के खुफिया विभाग को हाई अलर्ट पर कर दिया है। इसके साथ ही क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला गया। महापंचायत होने वाले स्थान के आसपास में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। इसके साथ ही जिस गांवों से ज्यादा लोगों को आने की उम्मीद है वहां पर मुनादी कराकर बताया गया कि शहर में धारा 144 लागू है। तीन से ज्यादा लोगों का इकट्ठा होने पर मामला दर्ज किया जाएगा।




-------

इमाम के मामले में पुलिस निष्पक्ष जांच करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर रही है। पुलिस आयुक्त के आदेश पर मामले की जांच के लिए टीम गठित कर दी गई है। किसी भी निर्दोष को गिरफ्तार नहीं किया जाएगा। - वरुण दहिया, एसीपी क्राइम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed