फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Illegal liquor and cash worth more than Rs 6 crore seized

Gurugram News: 6 करोड़ से अधिक की अवैध शराब और नकदी जब्त

Sat, 28 Sep 2024 12:37 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 28 Sep 2024 12:37 AM IST
विज्ञापन
Illegal liquor and cash worth more than Rs 6 crore seized
- जिले में 12 नाकों पर सघन जांच अभियान जारी: जिला निर्वाचन अधिकारी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से करवाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा जहां सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। वहीं पर गैरकानूनी गतिविधियों पर विराम लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिले की चारों विधानसभा में 12 फ्लाइग स्कावड टीमें पुलिस के साथ मिलकर लगातार चेकिंग अभियान छेड़े हुए हैं। ज्यों ज्यों चुनाव के दिन नजदीक आ रहे हैं अवैध शराब और नकदी जब्त की जा रही है। इसके तहत शुक्रवार को ही करीब 1.87 करोड़ नकदी और करोड़ों की शराब पकड़ी गई है। अभी तक 6.40 करोड़ की अवैध शराब, नशीले पदार्थ और नकदी जब्त की गई है।

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त निशांत कुमार यादव ने बताया कि आचार संहिता लगने के बाद से शुक्रवार तक जिले में कुल 6.40 करोड़ रुपये की अवैध शराब, मादक पदार्थ, नकदी व कीमती वस्तुएं जब्त की गई हैं। जब्त किए गए सामान में 4 करोड़ 9 लाख रुपये की नकदी, 94 लाख की 24 हजार 571 लीटर शराब, करीब 1.28 करोड़ रुपये की ड्रग्स और 13.71 लाख रुपये मूल्य का अन्य कीमती सामान शामिल है। अवैध शराब के संबंध में 338 एफआईआर भी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed