फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Illegal constructions in Sohna will be demolished within 10 days.

Gurugram News: सोहना में 10 दिन के अंदर तोड़े जाएंगे अवैध निर्माण

Sat, 27 Sep 2025 07:27 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम Updated Sat, 27 Sep 2025 07:27 PM IST
विज्ञापन
Illegal constructions in Sohna will be demolished within 10 days.
पर्यटन विभाग की साढ़े 9 एकड़ भूमि में बने हैं अवैध आशियाने
विज्ञापन

शुक्रवार को नोडल अधिकारी और कब्जेधारियों के साथ हुई बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
सोहना। पर्यटन विभाग की भूमि पर बने अवैध मकानों पर 10 दिन के अंदर बुलडोजर चलेगा। पहले चरण में अभियान चलाकर अवैध निर्माणों को ध्वस्त किया जाएगा। ऐसा होने से करीब 250 परिवारों के उजड़ने की संभावना है, जो वर्षों से पर्यटन विभाग की भूमि पर अवैध कब्जा जमाए बैठे हैं।
सोहना के टूरिस्ट काम्प्लेक्स पर शुक्रवार को पर्यटन विभाग के अधिकारियों व अवैध कब्जेधारियों के साथ बैठक की गई। इसमें डीटीपी व नोडल अधिकारी आरएस बाठ ने अवैध कब्जेधारियों का पक्ष सुना। बैठक में कब्जाधारियों की ओर से बोलते हुए पार्षद प्रतिनिधि टेकचंद, पूर्व पार्षद कासिम खान व पूर्व पार्षद अनिल ने कहा कि यह भूमि सरकारी है। जिसमें गरीब लोग वर्षों से निवास कर रहे हैं। उनके पास अन्य कोई आशियाना नहीं है। उन्होंने गुहार लगाते हुए कहा कि सरकारी रेट तय करके भूमि को अवैध कब्जेधारियों के नाम कर दें, जिससे गरीब लोग अपने परिवार के साथ निवास कर सकें। वहीं, नोडल अधिकारी ने कहा कि अवैध कब्जेधारी अपने आप कब्जे खाली कर दें। उन्होंने यह भी कहा कि काॅलोनी में अधिकांश लोग नशे व अन्य समाज विरोधी कार्य कर रहे हैं। इस अवसर पर बारबेट टूरिस्ट काम्प्लेक्स के प्रबंधक सुनील शर्मा, पूर्व पार्षद रमन जांगड़ा व लक्ष्मीचंद शर्मा आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


250 अवैध आशियानों पर चलेगा पीला पंजा
प्रशासन 10 दिनों के भीतर वार्ड नम्बर 13 में स्थित पहाड़ काॅलोनी व पीर काॅलोनी में पीला पंजा चलाकर अवैध निर्माणों को ध्वस्त करेगा। यह भूमि पर्यटन विभाग की है। जिसका कुल रकबा करीब साढ़े 9 एकड़ है। इसमें लोगों ने कई वर्षों पूर्व अवैध निर्माण कर लिए थे। दोनों काॅलोनियों में करीब 250 परिवार निवास करते हैं। हैरत की बात है कि लोगों ने सरकारी भूमि होने के बावजूद पक्के मकानों का निर्माण किया हुआ है। वर्षों से निवास कर रहे अवैध कब्जेधारी अदालती जंग में भी हार चुके हैं। इसमें पर्यटन विभाग को जीत मिल चुकी है। इसके अलावा एसडीएम व उपायुक्त ने भी कब्जे खाली करने के फरमान जारी किए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
भूमि पर्यटन विभाग की है। जिस पर करीब 250 अवैध निर्माण बने हुए हैं। कब्जेधारी अदालत से मुकदमा भी हार चुके हैं। काॅलोनियों में समाज विरोधी कार्य संचालित होते हैं। 10 दिनों के अंदर बुलडोजर चलाकर अवैध निर्माणों को ध्वस्त किया जाएगा। प्रथम चरण में नशाखोरों के खिलाफ मुहिम चलाई जाएगी और निर्माणों को तोड़ा जाएगा।
- आरएस बाठ, नोडल अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed