फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   If failed in 10th class, Lawrence was threatened as gang crook

10वीं में फेल हुआ तो लॉरेंस गैंग का बदमाश बताकर दी थी धमकी

Tue, 07 Jun 2022 08:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jun 2022 08:03 PM IST
विज्ञापन
If failed in 10th class, Lawrence was threatened as gang crook
गुरुग्राम। पांच दिन पहले फर्रुखनगर थाना क्षेत्र के गुरु द्रोणाचार्य स्कूल भांगरौला के संचालक के मोबाइल फोन पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बता कर धमकाने वाले को सीआईए 31 की टीम ने गिरफ्तार किया है। छानबीन के दौरान इस बात का खुलासा हुआ है कि तीन साल पहले आरोपी उसी स्कूल में दसवीं का छात्र था। प्रबंधन के लोगों का व्यवहार उसके साथ ठीक नहीं था, जिसके बाद संचालक को सबक सिखाने के लिए वारदात को अंजाम दिया था।
विज्ञापन

एसीपी क्राइम प्रीतपाल ने बताया कि आरोपी को गांव बांस कुसला, गुरुग्राम से गिरफ्तार किया गया। आरोपी की पहचान पिंकू उर्फ गोलू (20) के रूप में हुई है। आरोपी से पुलिस पूछताछ में पता चला कि वर्ष-2019 में यह शिकायतकर्ता के स्कूल में 10वीं कक्षा में पढ़ता था और फेल हो गया था। पुलिस के अनुसार इसके बाद उसने दोबारा स्कूल में दाखिला लेना चाहा, मगर प्रबंधन ने उसे दाखिला नहीं दिया। उसने काफी गुहार लगाई, लेकिन उसकी बात प्रबंधन ने नहीं सुनी थी। इस बात से वह नाखुश था और संचालक से रंजिश रखने लगा। दसवीं कक्षा में फेल होने के कारण यह आगे नहीं पढ़ पाया तो उसने स्कूल के प्रिंसिपल/संचालक को धमकी देने की योजना बनाई। योजनानुसार इसने अपने मोबाइल फोन का नम्बर छुपाने के लिए उसने वर्चुअल नंबर से संचालक को अपहरण करके मारने की धमकी दी। आरोपी ने यह भी बताया कि लॉरेंस बिश्नोई से उसका कोई संबंध नहीं है। वह सिर्फ स्कूल संचालक को सबक सिखाना चाहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed