फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Identified dead body found in Sulabh toilet eight days ago

आठ दिन पहले सुलभ शौचालय में मिली लाश की हुई पहचान

Mon, 02 Aug 2021 07:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 02 Aug 2021 07:51 PM IST
विज्ञापन
Identified dead body found in Sulabh toilet eight days ago
गुरुग्राम। आठ दिन पहले शौचालय में मिली लाश की पहचान नेपाली युवक के रूप में हुुई है। पुलिस ने इस बात का भी खुलासा किया है कि शराब पीने के दौरान हुई मारपीट का बदला लेने के लिए उसके जानकारों ने ही पीट-पीट कर उसकी हत्या कर दी थी। सीआईए पालम विहार की टीम ने रविवार को हत्या के तीनों आरोपियों को सेक्टर पांच क्षेत्र से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर वारदात के दौरान खून से सने कपड़े व डंडे बरामद किए हैं। तीनों आरोपियों को पुलिस ने सोमवार को अदालत में पेश किया। जहां पर अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेज दिया है। एसीपी क्राइम प्रीतपाल के अनुसार, रेलवे रोड स्थित दयानंद कॉलोनी के पास बने शौचालय के बाहर सड़क पर आठ दिन पहले मिले शव की पहचान अमित के रूप में हुई है। सीआईए पालम विहार पुलिस ने उसकी पीट-पीट कर हत्या करने वाले तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। जिनकी पहचान विकास उर्फ बउआ मूल निवासी गांव मोतीपुर जिला मुजफ्फरपुर बिहार, रोहित कुमार मूल निवासी गांव मोतीपुर जिला मुजफ्फरपुर, बिहार और राहुल सैनी उर्फ रॉकी मेंटल मूल निवासी गली नंबर-1 महावीरपुरा गुरुग्राम के रूप में हुई है।
विज्ञापन

छानबीन में पता चला कि अमित से शराब के ठेके पर ही तीनों मिले थे। आरोपी विकास सदर बाजार में कपड़े की दुकान पर काम करता है और शराब का नशा करने का आदि है। इसी के गांव का उपरोक्त आरोपी रोहित कुमार करीब दो माह पहले गुरुग्राम आया था और इसके साथ ही रहता था। रोहित भी सदर बाजार में डाक खाने के सामने पटरी पर कपड़ों की रेहड़ी पर काम करता है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में बताया कि 24 जुलाई की रात को दोनों भीम नगर के पास रेलवे रोड स्थित ठेके से शराब लेने गए थे। इस दौरान ही ठेके पर उनको अमित उर्फ नेपाली मिला था। जिसके बाद विकास, रोहित और अमित ने साथ बैठकर शराब पी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शराब पीने के दौरान इन लोगों का किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। विकास और रोहित ने पुलिस को बताया कि विवाद होने पर पहले अमित ने उन दोनों को पीटा। बदला लेने की भावना से उन्होंने महावीरपुरा निवासी अपने जानकार राहुल सैनी को भी बुला लिया। हत्या रेलवे रोड पर दयानंद कॉलोनी के पास बने नगर निगम के शौचालय के गार्ड रूम में हुई थी। आरोपी विकास और रोहित ने अमित के साथ इसी शौचालय के बाहर बैठकर शराब पी थी। झगड़े के बाद अमित शौचालय के गार्ड रूम में जाकर लेट गया था। तभी विकास और रोहित के साथ राहुल भी आया और उन्होंने गार्ड रूम में ही पीट-पीटकर उसकी हत्या की थी।

सीआईए पालम विहार की टीम ने मृतक की पहचान के बाद वारदात का खुलासा किया है। आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। अदालत के आदेश पर तीनों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेजा है।
- प्रीतपाल सांगवान, एसीपी क्राइम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed