Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Husband and his girlfriend arrested for shooting and killing wife

Gurugram News: गाेली मारकर पत्नी की हत्या करने वाला आरोपी पति व उसकी प्रेमिका गिरफ्तार

Mon, 06 Jul 2026 01:44 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
Husband and his girlfriend arrested for shooting and killing wife
वारदात के बाद आरोपी हरिद्वार और नेपाल भाग गए थे
विज्ञापन

दोनों आरोपियों को पांच दिन के रिमांड पर लेकर पुलिस कर रही पूछताछ
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। अपराध शाखा मानेसर की पुलिस ने गाेली मारकर पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी पति व उसकी प्रेमिका को करीब डेढ़ माह बाद गिरफ्तार कर लिया। 21 मई को हत्या करने के बाद आरोपी पहले हरिद्वार व उसके बाद नेपाल भाग गए थे। पुलिस ने 4 जुलाई को दोनों आरोपियों को उत्तराखंड के हरिद्वार क्षेत्र से गिरफ्तार किया। रविवार को अदालत में पेश कर पांच दिन के रिमांड पर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गुरुग्राम के मानेसर निवासी अंकित (25) व रजनी देवी (38) निवासी औरंगाबाद गांव, झज्जर के रूप में हुई है।
पुलिस की जांच व आरोपियों से पूछताछ करने पर पता चला कि आरोपी अंकित व रजनी का पिछले तीन साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। रजनी पिछले काफी समय से मानेसर में किराये पर रह रही थी। अंकित 21 जून को सुनियोजित योजना के तहत अपनी पत्नी मधु (22) को रजनी के किराये के कमरे पर ले गया। वहां पर अपनी पत्नी मधु की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात में प्रयोग किया गया हथियार आरोपी दो माह पहले ही उत्तर प्रदेश से लेकर आया था। हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी अंकित व रजनी हरिद्वार चले गए। वहां से दोनों नेपाल भाग गए। कुछ समय नेपाल में रहने के बाद वापस भारत आए गए थे।
विज्ञापन


----
भेष बदलकर बाबा बना हत्यारोपी अंकित
हत्या के बाद आरोपी अंकित व रजनी हरिद्वार चले गए और कुछ दिन रुकने के बाद वे नेपाल चले गए। नेपाल में जाकर अंकित ने एक होटल में काम किया था। हालांकि, वे दोनों कुछ दिन बाद ही वापस हरिद्वार व ऋषिकेश आ गए। इसके बाद अंकित ने भेष बदलने के लिए नकली बाल लगाए और बाबा बन गया। इस दौरान रजनी भी भेष बदलकर उसके साथ ही रही। अपराध शाखा मानेसर की पुलिस हत्या मामले में लगाकर आरोपियों की लोकेशन ट्रेस कर रही थी। आरोपियों के बारे में सुराग मिलते ही उनको हरिद्वार क्षेत्र से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
दो दिन बाद सड़ी-गली हालत में मिला था शव
मानेसर थाना के अंतर्गत कासन-खोह रोड स्थित एक इमारत के बाथरूम से 24 मई को सड़ी-गली हालत में मधु का शव मिला था। मूल रूप से रेवाड़ी जिले के हंसाका गांव निवासी मधु (22) की शादी करीब एक साल पहले मानेसर निवासी अंकित के साथ हुई थी। मधु के मायके वालों ने पुलिस को शिकायत दी थी कि उनकी बेटी 21 मई से लापता है। तीन दिन बाद मधु का शव बरामद हुआ था। पोस्टमार्टम में महिला के सिर में गोली लगने की बात सामने आई थी।

----
आगामी कार्रवाई व हथियार बरामदगी के लिए आरोपियों को अदालत में पेश कर पांच दिन के रिमांड लिया है। रिमांड के दौरान दोनों से गहनता से पूछताछ की जा रही है। यह भी जानकारी ली जाएगी कि हत्या के बाद भागने में किसी व्यक्ति ने दोनों आरोपियों की मदद तो नहीं की थी। - संदीप कुमार, पुलिस प्रवक्ता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article