{"_id":"66b3f90a8808559ba202ce34","slug":"husband-along-with-father-in-law-arrested-for-beating-daughter-in-law-to-death-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-36567-2024-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: पुत्रवधु की पीटकर हत्या में ससुर के साथ पति भी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: पुत्रवधु की पीटकर हत्या में ससुर के साथ पति भी गिरफ्तार
विज्ञापन
परिजनों ने चचेरे ससुर पर लगाया अश्लील हरकत करने का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर सात निवासी विवाहिता अमिता की हत्या मामले में पुलिस ने उसके पति और ससुर को गिरफ्तार कर लिया है। विवाहिता के परिजनों ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी के साथ उसका चचेरा ससुर अश्लील हरकत करता था। वह उससे नाजायज संबंध बनाने का दबाव बनाता था। जिसका बेटी विरोध करती थी।
गोहना निवासी पीड़ित शमशेर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया किया उन्होंने अपनी बेटी की शादी वर्ष 2017 में कराला दिल्ली निवासी मुकुल माथुर पुत्र देवेंद्र के साथ की थी। शादी के एक साल बाद बेटी को उसका पति, ससुर, देवर व चाचा तंग करने लगे। इस बारे में कई बार पंचायत हुई और एक-दो बार थाना कराला दिल्ली में शिकायत हुई थी। जिसमें पंचायती तौर पर समझौता हो गया था।
पिता का आरोप है कि चचेरा ससुर रविंद्र उनकी बेटी से अश्लील हरकत करता था और उनकी बेटी से नाजायज संबंध बनाने का दबाव बनाता था। जिसका बेटी विरोध करती थी। इस बात का जब उन्हें पता चला तो पंचायत में आरोपी ने माफी मांगी। उन्होंने लोकलाज के डर और बेटी का घर बसाने के लिए पंचायती समझौता कर लिया था।
विज्ञापन
पीड़ित पिता के अनुसार छह अगस्त को देवेंद्र ने बताया कि उसने और उसके बेटे ने अमिता की हत्या कर दी है। साथ ही यह धमकी भी दी कि तुम्हारे परिवार ने विरोध किया तो तुम्हारे साथ ऐसा ही होगा। उनका कहना है कि बेटी को बेरहमी पीटकर व मुंह को थैली से ढ़ककर, गला चुन्नी से घोंटकर उसकी हत्या की गई।
पुलिस ने आरोपी ससुर देवेंद्र और उसके बेटे मुकुल को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों से ज्ञात हुआ कि इन्होंने मृतका के चरित्र पर संदेह रखते हुए पहले उसके साथ मारपीट की, फिर उसके पैर बांध दिए और मुंह ढक दिया , उसके बाद चुन्नी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। न्यू कालोनी थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।