फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   HSVP is building a senior citizens' club and an old-age home.

Gurugram News: एचएसवीपी बना रहा वरिष्ठ नागरिक क्लब और वृद्धाश्रम

Thu, 29 Oct 2026 08:01 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2026 08:01 PM IST
विज्ञापन
HSVP is building a senior citizens' club and an old-age home.
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गुरुग्राम। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) वरिष्ठ नागरिकों की सुविधाओं के लिए कार्य कर रहा है। यह विभिन्न सेक्टरों में वृद्धाश्रम और वरिष्ठ नागरिक क्लब बना रहा है। एचएसवीपी सेक्टर-16 व सेक्टर-37 में वृद्धाश्रम और सेक्टर-47 में वरिष्ठ नागरिक क्लब बनाने की तैयारी में है। वहीं, सेक्टर-43 में एक चार मंजिला वरिष्ठ नागरिक क्लब का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है। यह क्लब करीब 1500 वर्ग मीटर क्षेत्र में बन रहा है और इसका 90 फीसदी काम हो गया है। इसमें पुरुषों व महिलाओं के लिए अलग शौचालय, रसोई और खेल के कमरे जैसी सुविधाएं होंगी। सेक्टर-16 में प्रस्तावित वृद्धाश्रम के लिए 1.5 एकड़ जमीन चिह्नित की गई है। हालांकि, इस जमीन पर एक मकान का भूमि अधिग्रहण मामला अदालत में लंबित है, जिससे आगे की कार्रवाई अदालत के आदेश पर निर्भर है।

--------------------
सेक्टर-16 में वृद्धाश्रम के लिए जमीन का विवरण वरिष्ठ अधिकारियों को भेजा जा चुका है। प्रस्ताव को मंजूरी मिलते ही विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करने के लिए सलाहकार नियुक्त किया जाएगा। इसके बाद निर्माण संबंधी काम शुरू हो सकेगा। - नरेश राणा, एसडीई, एचएसवीपी, गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article