{"_id":"648b57bbd4bef0536f069108","slug":"hsvp-freed-encroachment-on-its-15-acres-of-land-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-7504-2023-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: एचएसवीपी ने अपनी 1.5 एकड़ जमीन को कब्जा मुक्त कराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: एचएसवीपी ने अपनी 1.5 एकड़ जमीन को कब्जा मुक्त कराया
विज्ञापन
दो दिन पहले की गई थी मुनादी, भविष्य में कब्जा करने पर मुकदमा दर्ज करवाने की चेतावनी दी
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) ने बृहस्पतिवार को सेक्टर-110ए में अपनी करीब 1.5 एकड़ जमीन को कब्जा मुक्त करा लिया। इस दौरान झोंपडी, पक्के कमरे, टिन शेड डालकर बनाए हुए कमरे आदि को ध्वस्त कर दिया गया। कब्जा करने वालों को चेतावनी दी गई है कि भविष्य में अगर फिर से अवैध कब्जा किया तो मुकदमा दर्ज करवाया जाएगा।
प्राधिकरण को सूचना थी कि सेक्टर-110 ए में प्राधिकरण की कुछ जमीन है जिस पर कुछ लोगों ने अस्थायी, स्थायी निर्माण करके अवैध रूप से कब्जा कर लिया है। दो दिन पहले संपदा अधिकारी प्रथम विकास ढांडा की ओर से मौके पर मुनादी कराई गई कि लोग अपने अपने अवैध कब्जे स्वयं ही हटा लें। प्राधिकरण कब्जे हटाएगा तो कुछ सामान क्षतिग्रस्त हो सकता है। कुछ लोगों ने मुनादी के बाद कब्जे हटा लिए तो कुछ ने इसको गंभीरता से नहीं लिया।
बृहस्पतिवार को प्राधिकरण की टीम मौके पर पहुंच गई। टीम के पहुंचते ही कब्जा करने वाले भी विरोध में आ गए। मौके पर पुलिस बल की मौजूदगी के चलते स्थिति नियंत्रण में रही। इसके बाद टीम ने मौके पर बनीं चार झोंपड़ी, छह पक्के कमरे, दो टिन शेड डालकर किया गया निर्माण आदि को ध्वस्त कर दिया। अवर अभियंता ललित ने कब्जा करने वालों से कहा कि फिर से कब्जा करने पर मुकदमा दर्ज होगा। इस मौके पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट के तौर पर उप मंडल अभियंता सत्य नारायण मौजूद थे। उनके साथ जेई शमशेर महला, जेई सुरेंद्र, पंकज वर्मा, अजीत सहरावत, सूरत सिंह पटवारी, वीरेंद्र दयानंद आदि मौजूद थे।