फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   HSVP demolished 300 slums in Banjara Market

Gurugram News: एचएसवीपी ने बंजारा मार्केट में 300 झुग्गियां ध्वस्त कीं

Mon, 13 Mar 2023 05:04 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 13 Mar 2023 05:04 PM IST
विज्ञापन
HSVP demolished 300 slums in Banjara Market
बंजारा मार्केट में झुग्गियां ध्वस्त करती एचएसवीपी की जेसीबी मशीन
कब्जा करने वालों ने विरोध किया, पुलिस के चलते स्थिति नियंत्रित रही
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) ने सोमवार को सेक्टर-52 स्थित बंजारा मार्केट में अभियान चला कर अवैध रूप से डाली गई करीब 300 झुग्गी और खोखों को ध्वस्त कर दिया। इस दौरान झुग्गी वालों ने विरोध जताया लेकिन पुलिस की मौजूदगी के चलते स्थिति नियंत्रण में रही। कब्जा करने वालों को चेतावनी दी गई है कि अगर फिर से झुग्गी या खोखे आदि डाले तो मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
सेक्टर-52 में खाली पड़ी सरकारी जमीन पर राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों से आए कुछ लोगों ने झुग्गी आदि डाल रखी है। यह लोग राजस्थान से पुराना सामान लाते हैं और उसकी मरम्मत करके यहां बेचते हैं। पहले यहां पर कुछ ही झुग्गियां थीं लेकिन धीरे-धीरे इनकी संख्या बढ़ती गई।
विज्ञापन

इन अवैध रूप से बनाई जा रही झुग्गियों के संबंध में स्थानीय लोगों ने प्राधिकरण में शिकायत की थी। इसके बाद सोमवार को प्राधिकरण ने अभियान चलाने का फैसला लिया। सोमवार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के रूप में ज्ञान चंद सैनी मौजूद थे। अभियान से तीन दिन पहले मुनादी कर दी गई थी। इसके बाद भी घोषणा की गई कि दो घंटे में जिसका जो भी सामान है वह समेट ले। कुछ झुग्गी वालों ने समय देने की मांग की और अभियान के विरोध में आ गए। मौके पर थाना सेक्टर-52 का पुलिस बल भी मौजूद रहा, जिसके चलते विरोध करने वालों को हटाया। इसके बाद प्राधिकरण की जेसीबी मशीनों ने जमीन पर हुए कब्जों को ध्वस्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान अधिकांश लोग अपना सामान थ्री व्हीलर में रख कर ले जा रहे थे। कुछ लोगों ने पहले ही सामान हटा लिया था तो कुछ अभियान के दौरान भी सामान हटाते रहे। अभियान के दौरान संपदा अधिकारी द्वितीय विकास सहित अवर अभियंता आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed