{"_id":"5f33ed788ebc3e3d007f4698","slug":"hspcb-sent-samples-of-leachate-to-two-places-for-investigation-gurgaon-news-noi5293295168","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचएसपीसीबी ने जांच के लिए दो जगह भेजे लीचेट के नमूने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचएसपीसीबी ने जांच के लिए दो जगह भेजे लीचेट के नमूने
विज्ञापन
गुरुग्राम। बंधवाड़ी कचरा निस्तारण प्लांट से लीचेट रिसावट की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (एचएसपीसीबी) ने नमूने लेकर जांच के लिए दो लैबों में भेजा है। रिपोर्ट आने के बाद ही एचएसपीसीबी आगे की कार्रवाई करेगा। संभावना जताई जा रही है कि लीचेट के खतरनाक पाए जाने पर नगर निगम व कचरा निस्तारण करवाने वाली कंपनी से भी जवाब तलब किया जा सकता है। हालांकि, अधिकारी अभी इस पर कुछ भी खुलकर बोलने से बच रहे हैं। पिछले एक सप्ताह में टीम दो बार बंधवाड़ी कचरा निस्तारण प्लांट का दौरा कर चुकी है।
एचएसपीसीबी के गुरुग्राम क्षेत्र के क्षेत्रीय अधिकारी (रीजनल ऑफिसर) कुलदीप सिंह ने बताया कि टीम ने बंधवाड़ी प्लांट का दौरा करने के बाद दो नमूने दो लैब में भेजे हैं। एक नमूना पंचकूला स्थित हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ही लैब में भेजा गया है जबकि दूसरा नमूना दिल्ली की श्रीराम लैब में जांच के लिए भेजा गया है। अगले एक सप्ताह के अंदर दोनों ही नमूनों की जांच रिपोर्ट आने की उम्मीद है। इसके बाद एचएसपीसीबी आगे की कार्रवाई करेगा। मालूम हो कि विभिन्न सामाजिक संगठनों की तरफ से मिल रही शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (एचएसपीसीबी) की टीम ने पिछले सप्ताह बंधवाड़ी प्लांट का दौरा किया था। इस दौरान टीम ने कूड़ा निस्तारण की प्रक्रिया का बारीकी से निरीक्षण किया और लीचेट के नमूने भी लिए। एचएसपीसीबी को बंधवाड़ी प्लांट से लीचेट के रिसाव की शिकायत मिल रही थी। शिकायत के मुताबिक बंधवाड़ी प्लांट से लगातार लीचेट का रिसाव हो रहा है, जो वन्य जीवों व आस-पास रहने वाले लोगों के स्वास्थ्य को देखते हुए काफी खतरनाक है।
वर्जन-
हमने बंधवाड़ी कूड़ा निस्तारण प्लांट का दौरा कर कूड़े से रिस रहे द्रव के नमूने लिए हैं। नमूनों को जांच के लिए लैब में भेज दिया गया है। रिपोर्ट आते ही हम आगे की कार्रवाई करेंगे। - कुलदीप सिंह, क्षेत्रीय अधिकारी. एचएसपीसीबी गुरुग्राम