फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   HSIIDC will now build a 20 MLD CETP.

Gurugram News: 20 एमएलडी का सीईटीपी अब एचएसआईआईडीसी बनाएगा

Sun, 04 Jan 2026 05:58 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jan 2026 05:58 PM IST
विज्ञापन
HSIIDC will now build a 20 MLD CETP.
सेक्टर-34/35 में बनेगा, पहले इसको बनाने की जिम्मेदारी जीएमडीए के पास थी
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुुरुग्राम। हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम लिमिटेड (एचएसआईआईडीसी) अब सेक्टर-34/35 (खाड़सा गांव) में औद्योगिक इकाइयों के गंदे पानी को शोधित करने के लिए सीईटीपी (कॉमन एफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट) का निर्माण कराएगा। पहले इसे गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण को बनवाना था लेकिन प्रदेश सरकार ने इसे एचएसआईआईडीसी को सौंप दिया है।
हाईवे के साथ नरसिंहपुर और खाड़सा के साथ सेक्टरों में काफी छोटी-बड़ी औद्योगिक इकाइयां हैं। कंपनियों के गंदे पानी को साफ करने के लिए समुचित इंतजाम नहीं हैं। उद्योगों का कई बार गंदा पानी भी सीवर लाइनों के जरिये एसटीपी में पहुंच रहा है। जबकि औद्योगिक इकाइयों से निकलने वाले गंदे पानी को साफ करने में घरेलू सीवर शोधन संयंत्र (एसटीपी) पूरी तरह से कारगर नहीं हैं। औद्योगिक गंदे पानी को साफ करने के लिए अलग से सीईटीपी (कॉमन एफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट) की जरूरत है। इसके लिए जीएमडीए औद्योगिक इलाकों के आसपास संयंत्र लगाने की योजना है।
विज्ञापन

खाड़सा गांव में 20 एमएलडी का सीईटीपी बनाया जाना है। जीएमडीए सीईटीपी के निर्माण के लिए डीपीआर/डीएनआईटी तैयार करने हेतु कंसलटेंट से संयंत्र का डीपीआर तैयार करा लिया था। हालांकि, प्रदेश सरकार ने औद्योगिक इकाइयों के लिए सीईटीपी बनाने की जिम्मेदारी एचएसआईआईडीसी को देने को कहा है। ऐसे में जीएमडीए ने इस परियोजना को एचएसआईआईडीसी को सौंप दिया है। जीएमडीए के अनुसार, संयंत्र के निर्माण के लिए कंसल्टेंट ने डीपीआर और डीएनआईटी तैयार कर लिया है। एसई प्रवीन कुमार ने कहा कि इस अब कार्य एचएसआईआईडीसी को करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed