फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Housing Societies Will Have to Handle Waste Disposal Themselves

Gurugram News: स्वयं करना होगा सोसाइटियों को कूड़े का निस्तारण

Sun, 10 May 2026 12:07 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
Housing Societies Will Have to Handle Waste Disposal Themselves
सोहना नगर परिषद ने 7 सोसाइटियों को नोटिस जारी किए
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
सोहना। सोहना नगर परिषद क्षेत्र में आने वाली सोसाइटियों को अब कूड़े का निस्तारण स्वयं करना होगा जिसके लिए परिषद ने 7 सोसाइटियों को नोटिस जारी कर दिए हैं। परिषद सीमा क्षेत्र में करीब 20 सोसाइटियां स्थापित हैं जो कूड़े कचरे का निस्तारण नहीं कर रही हैं। वहीं ऐसा होने से सोसाइटियों में रहने वाले नागरिकों के समक्ष कूड़ा कचरा फेंकने व उसका निस्तारण किए जाने की दिक्कत होने की उम्मीद है।

स्थानीय नगरपरिषद ने सोसाइटियों को 100 किलोग्राम से ज्यादा कूड़ा कचरा स्वयं ही निस्तारण किये जाने के फरमान जारी कर दिए हैं। परिषद ने ऐसी 9 सोसाइटियों को लिखित नोटिस भी जारी किए हैं। परिषद क्षेत्र में करीब 20 सोसायटियां स्थापित हैं। बता दें कि नगरपरिषद सीमा क्षेत्र में स्थापित करीब 20 सोसाइटियों में लोगों ने रहना आरम्भ कर दिया है जिनमें करीब 50 फीसदी आवासों में लोग निवास कर रहे हैं जबकि जीएलएस, एमवीएन, ग्लोबल हाइट्स सोसाइटियों में 100 फीसदी आवासों में लोग निवास करते हैं। इसके अलावा करीब 10 फीसदी सोसाइटियां निर्माणाधीन हैं।
विज्ञापन


नगरपरिषद के कार्यकारी अधिकारी सुनील रंगा बताते हैं कि परिषद क्षेत्र में स्थापित सोसाइटियों में प्रतिदिन काफी कूड़ा कचरा निकलता है। परिषद 100 किलोग्राम तक कचरा उठाने में सक्षम है जिसका कोई भी शुल्क नहीं वसूला जाता है। सोसाइटियां अपने कूड़े का निस्तारण स्वयं करेंगी। इसके लिए नोटिस जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed