फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Hotel operator dies in road accident

स़क हादसे में होटल संचालक की मौत

Thu, 05 May 2022 11:15 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 05 May 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Hotel operator dies in road accident
गुरुग्राम। मानेसर घाटी के पास एक तेज रफ्तार वाहन ने बाइक पर सवार दो लोगों को टक्कर मार दी। इसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे नजदीक स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान मूलरूप से राजस्थान के कोटपुलती निवासी नवीन गोयल के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके से फरार वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार नवीन राष्ट्रीय राजमार्ग 48 पर अपने एक दोस्त मंजीत के साथ पार्टनरशिप में होटल चलाता था। वह रात को होटल पर रहता था और कामकाज देखता था। पुलिस को दी शिकायत में मंजीत ने बताया कि बुधवार सुबह करीब पांच बजे नवीन के साथ बाइक से होटल के लिए सब्जी खरीदने के लिए सब्जी मंडी जा रहे थे। इस दौरान मानेसर घाटी के पास एक तेज रफ्तार वाहन ने उसकी बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। इसमें नवीन गोयल गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत नजदीक के अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed