फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Hotel manager was beaten up and injured, case registered

होटल के मैनेजर को पीट-पीटकर किया घायल, मामला दर्ज

Thu, 05 May 2022 11:19 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 05 May 2022 11:19 PM IST
विज्ञापन
Hotel manager was beaten up and injured, case registered
गुरुग्राम। शीतला माता रोड स्थित एक निजी होटल के मैनेजर के साथ कुछ लोगों ने जमकर मारपीट की। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची सेक्टर-14 थाना की पुलिस ने उसे नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। फिलहाल पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीड़ित आलोक कुमार मूलरूप से बिहार के वैशाली जिले के रहने वाले हैं और शीतला माता रोड स्थित एक निजी होटल के मैनेजर हैं। पुलिस को दी शिकायत में उसने आरोप लगाया है कि पड़ोस में स्थित एक होटल के मालिक सोनू कुमार उर्फ अंकित ने अपने साथी रितेश कुमार, रिषभ व रवि यादव के साथ मिलकर मंगलवार को उसके साथ मारपीट की और साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन

पीड़ित के अनुसार वह आरोपियों के होटल में पहले कभी नौकरी करता था। बाद में उसे छोड़कर दूसरे होटल में काम करने लगा। आरोपियों ने उसके साथ कई बार मारपीट की, जिसकी पुलिस में शिकायत भी दी गई। पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के बाद आरोपी सुलह करा लेते थे। पीड़ित का कहना है कि आरोपियों ने उसके मालिक को भी उसका होटल बंद करने की धमकी दी है। फिलहाल सेक्टर-14 थाना की पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर उक्त आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed