फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Hospital releases a statement on the case of alleged sexual assault with a 46-year-old air hostess in Gurugram

अस्पताल में दरिंदगी: एयर होस्टेस के साथ यौन उत्पीड़न मामले पर नया अपडेट, अस्पताल ने कही ये बात

Wed, 16 Apr 2025 12:04 PM IST
शाहरुख खान एएनआई, गुरुग्राम
एएनआई, गुरुग्राम Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 16 Apr 2025 12:04 PM IST
सार

गुरुग्राम में एक नामी अस्पताल में इलाज के दौरान एयर होस्टेस से यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है। जिस समय यह घटना घटी, उस दौरान पीड़ित मरीज वेंटिलेटर पर थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
Hospital releases a statement on the case of alleged sexual assault with a 46-year-old air hostess in Gurugram
एयरहोस्टेस के साथ अस्पताल में यौन उत्पीड़न - फोटो : Adobe stock

विस्तार

हरियाणा के गुरुग्राम से सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहां मेदांता अस्पताल में इलाज के दौरान एयर होस्टेस से यौन उत्पीड़न का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। गुरुग्राम के अस्पताल में 46 वर्षीय एयर होस्टेस के साथ कथित यौन उत्पीड़न के मामले पर निजी अस्पताल ने बयान जारी किया। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, गुरुग्राम के सेक्टर-15 स्थित एक होटल में पीड़िता रुकी हुई थी। दरबारीपुर के पास उसकी एक माह की ट्रेनिंग चल रही थी। सदर थाना पुलिस पीड़िता के बयान पर अज्ञात के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, मूल रूप से वेस्ट बंगाल की रहने वाली महिला एक कंपनी में एयर होस्टेस हैं। वो कंपनी की ओर से प्रशिक्षण के लिए गुरुग्राम आई थी। यहां 
सेक्टर-15 के एक होटल में रुकने के दौरान पांच अप्रैल को 11 बजे वह स्वीमिंग पूल में डूब गई थीं। जिसे इलाज के लिए पहले एक अस्पताल में ले जाया गया। यहां से उसे दूसरे बड़े अस्पताल में भेज दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


छह अप्रैल की रात नौ बजे वह वेंटिलेटर पर थी, उसी दौरान उसके साथ किसी ने वारदात को अंजाम दिया। अस्पताल से ठीक होने के बाद जब वापस वह घर पहुंची तो पति को हैवानियत की जानकारी दी। 14 अप्रैल को पति ने डायल 112 पर पुलिस को जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस ने सदर थाने में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया।

फुटेज खंगाल रही पुलिस
गुरुग्राम पुलिस का कहना है कि अस्पताल के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस टीम जल्द ही मामले में आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार करेगी। मामले की जांच की जा रही है। 
 

अस्पताल ने जारी किया बयान
उधर, गुरुग्राम के अस्पताल में 46 वर्षीय एयर होस्टेस के साथ कथित यौन उत्पीड़न के मामले पर निजी अस्पताल ने बयान जारी किया है। बयान में कहा गया है। "हमें एक मरीज की शिकायत के बारे में पता चला है और हम संबंधित अधिकारियों द्वारा की गई जांच में पूरा सहयोग कर रहे हैं। 

इस स्तर पर, कोई भी आरोप साबित नहीं हुआ है, और संबंधित समय अवधि के लिए अस्पताल से सीसीटीवी फुटेज सहित सभी प्रासंगिक दस्तावेज पुलिस को सौंप दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें: अस्पताल में लुट गई अस्मत: वेंटिलेटर पर थी महिला, बनाया हवस का शिकार; एयरहोस्टेस की दास्तां सुन उड़ जाएंगे होश





 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed