फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Airhostess unconscious after drowning in swimming pool sexually assaulted in Gurugram hospital

अस्पताल में लुट गई अस्मत: वेंटिलेटर पर थी महिला, बनाया हवस का शिकार; एयरहोस्टेस की दास्तां सुन उड़ जाएंगे होश

Tue, 15 Apr 2025 09:31 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम Published by: विकास कुमार Updated Tue, 15 Apr 2025 09:31 PM IST
सार

पुलिस के अनुसार मूल रूप से वेस्ट बंगाल की रहने वाली महिला एक कंपनी में एयर होस्टेस हैं। वह सेक्टर-15 के एक होटल में रुकी हुई थीं, जहां पर पांच अप्रैल को 11 बजे वह स्वीमिंग पूल में डूब गई थीं। 

विज्ञापन
Airhostess unconscious after drowning in swimming pool sexually assaulted in Gurugram hospital
एयरहोस्टेस के साथ अस्पताल में यौन उत्पीड़न - फोटो : freepik

विस्तार

गुरुग्राम सदर थाना क्षेत्र स्थित एक नामी अस्पताल में उपचार के दौरान एयर होस्टेस से यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है। सेक्टर-15 में होटल में पीड़िता रुकी हुई थी। दरबारीपुर के पास उसकी एक माह की ट्रेनिंग चल रही थी। सदर थाना पुलिस पीड़िता के बयान पर अज्ञात के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन

ठीक होने पर पति को बताई दास्तां
पुलिस के अनुसार मूल रूप से वेस्ट बंगाल की रहने वाली महिला एक कंपनी में एयर होस्टेस हैं। वह सेक्टर-15 के एक होटल में रुकी हुई थीं, जहां पर पांच अप्रैल को 11 बजे वह स्वीमिंग पूल में डूब गई थीं। जिस उपचार के लिए पहल एक अस्पताल में ले जाया गया। जहां से उसे दूसरे बड़े अस्पताल में भेजा। छह अप्रैल की रात नौ बजे उसके साथ किसी ने वारदात को अंजाम दिया। वहां से ठीक होने के बाद जब वापस वह घर पहुंची तो पति को पूरी वारदात की जानकारी दी। 14 अप्रैल को पति ने डायल 112 पर पुलिस को जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस ने सदर थाने में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

लीगल एडवाइजर के सामने दर्ज कराए बयान
बीते सोमवार को 46 वर्षीय महिला ने लीगल एडवाइजर की उपस्थिति में पुलिस थाना सदर में दी शिकायत में बताया कि वह एक एयरलाइंस कंपनी में एयर होस्टेस हैं। वह कंपनी की तरफ से गुरुग्राम में ट्रेनिंग के लिए आई हुई थीं और एक होटल में रुकी हुई थीं। होटल में ठहरने के दौरान पानी में डूबने से उसकी तबीयत खराब हो गई थी। ऐसे में उसे एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। पांच अप्रैल को उसके पति ने पीड़िता को इलाज के लिए गुरुग्राम में ही एक नामी अस्पताल में भर्ती करा दिया। बीते रविवार को उसे उक्त निजी अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया।

विज्ञापन

घटना के समय थी बेहोश
पीड़ित महिला ने शिकायत में बताया कि इलाज के दौरान छह अप्रैल को वह वेंटिलेटर पर थी। इसी दौरान निजी अस्पताल के किसी स्टॉफ ने उसका यौन उत्पीड़न किया। उस समय वेंटिलेटर पर होने के कारण वह कुछ बोल नहीं पाई और बहुत डरी हुई थी। शिकायतकर्ता महिला ने बताया कि वह घटना के समय बेहोशी की हालत में थी और दो नर्स भी उसके आसपास थी। डिस्चार्ज होने के बाद महिला ने अपने पति को अस्पताल में इलाज के दौरान उसके साथ हुए यौन उत्पीड़न के बारे में बताया। इसके बाद उन्होंने डायल 112 के माध्यम से पुलिस को सूचना दी। लीगल एडवाइजर के समक्ष पुलिस को शिकायत दी। शिकायत के आधार पर थाना सदर में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed