फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   hooligons does mobile snaching for their luxuries

अपने शौक पूरा करने के लिए झपटा था मोबाइल

Fri, 01 Nov 2019 11:09 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 01 Nov 2019 11:09 PM IST
विज्ञापन
hooligons does mobile snaching for their luxuries
अपने शौक पूरा करने के लिए झपटा था मोबाइल
विज्ञापन

गुरुग्राम। करीब 15 दिन पहले अस्पताल में दाखिल अपने पिता को देखने के लिए जा रहे युवक से मोबाइल झपटमारी की वारदात में पुलिस ने शुक्रवार को दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि अपने शौक पूरा करने के लिए उन्होंने मोबाइल झपटा था, जिसे वे सस्ते दाम पर बेचने की फिराक में थे। पुलिस ने युवकों से मोबाइल भी बरामद कर लिया। आरोपियों ने पूछताछ में कुछ और जानकारियां दी है जिसके आधार पर जांच की जा रही है। शुक्रवार को दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। 16 अक्तूबर को गुड़गांव गांव निवासी कन्हैया के पिता नागरिक अस्पताल में दाखिल थे। इलाज के दौरान वह पिता को देखने के लिए शीतला कॉलोनी से गुजर रहा था। उसी वक्त बाइक पर सवार दो युवकों ने उसका मोबाइल झपटकर फरार हो गए। हालांकि पिता के बीमार होने की वजह से उसने पुलिस को सूचित नहीं किया। 15 दिन पिता के घर आने पर शिकायत के आधार पर सेक्टर-5 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। एएसआई देवीचरण के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तफ्तीश करते हुए शुक्रवार को गुड़गांव गांव से दो युवकों को दबोचा। जिनकी पहचान गुड़गांव गांव निवासी रोहित उर्फ पितागू (23) व सौरभ (28) के रूप में हुई। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि पैसे कमाने और शौक पूरा करने के लिए उन्होंने झपटमारी की। दोनों ही आरोपी कोई काम नहीं करते हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से छीना हुआ मोबाइल भी बरामद हो गया। पुलिस को शक है कि इनके साथ कुछ और भी युवक है जो ऐसी वारदातों को अंजाम देते है। पुलिस ने दोनों से पूछताछ के बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed