फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Honeypreet's attendant card canceled, will not be able to meet Ram Rahim

हनीप्रीत का अटेंडेंट कार्ड निरस्त, राम रहीम से नहीं मिल पाएगी

Tue, 08 Jun 2021 11:07 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jun 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
Honeypreet's attendant card canceled, will not be able to meet Ram Rahim
गुरुग्राम। हनीप्रीत का अटेंडेंट कार्ड मेदांता प्रबंधन ने रोहतक पुलिस के विरोध के बाद मंगलवार को निरस्त कर दिया है। यौन शोषण के मामले में सुनारिया जेल में सजा काट रहा गुरमीत राम रहीम का कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उसे उपचार के लिए मेदांता के नौवीं मंजिल से 15वीं मंजिल पर कमरा नंबर 4421 में रखा गया है। मेदांता अस्पताल प्रबंधन की ओर से उसके सभी तरह के जांच फिर से किए जा रहे हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद उसकी दवाइयां शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

राम रहीम का उपचार पीजीआईएमएस के 11 सदस्यीय डॉक्टरों की टीम कर रही है। जिसकी ओर से सुझाए गए जांच के लिए उसे दो दिन पहले मेदांता अस्पताल में दाखिल कराया गया था। जहां पर टेस्ट के दौरान प्राथमिक जांच में कोरोना पॉजिटिव मिला था। जिसके चलते उसे नौवीं मंजिल पर कोविड वार्ड में रखा गया था। जेल प्रबंधन की ओर से परिजनों को भेजी जाने वाली सूचना पर हनीप्रीत उसे देखने के लिए मेदांता अस्पताल पहुंची थी। अस्पताल प्रबंधन की ओर से राम रहीम का अटेंडेंट कार्ड भी 15 जून तक बना दिया गया था। सूचना वायरल होने के बाद उसकी सुरक्षा में एसओपी के तहत आए डीएसपी महम शमसेर सिंह दहिया ने अस्पताल प्रबंधन से सोमवार को आपत्ति जताते हुए जेल प्रबंधन की ओर से मिले पत्र पर अस्पताल प्रबंधन को कहा था कि अगर वह किसी को भी राम रहीम से मिलने की इजाजत देता है तो उसके लिए अस्पताल प्रबंधन जिम्मेवार होगा। उसके बाद मेदांता के लीगल सेल की ओर से लिए गए फैसले के बाद राम रहीम से किसी भी विजटर व अटेंडेंट देने से मना कर दिया गया। इसके बाद हनीप्रीत का कार्ड निरस्त कर दिया गया है।
विज्ञापन

दूसरी ओर राम रहीम की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उसे रात में ही कोविड वार्ड से हटाकर 15वीं मंजिल पर शिफ्ट किया गया है। उसका उपचार अब गैस्ट्रोलॉजी विभाग के चेयरमैन डॉ.अमरेन्द्र पुरी के नेतृत्व में किया जाएगा। डॉक्टरों की टीम ने उसकी पहले की रिपोर्ट को न मानते हुए सभी तरह की जांच दोबारा से कराने का निर्णय लिया है। इस क्रम में आठ बजे से ही उसके खाली पेट की सभी जांच की गई। कुछ जांच अभी बाकी है। सूत्रों की माने तो बुधवार की शाम सभी रिपोर्ट आने के बाद उसकी दवाइयां शुरू की जाऐगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसे भी जाने ..
एक माह चार बार सुनारिया जेल से बाहर आ चुका है राम रहीम
- 12 मई को ब्लड प्रेशर लो होने पर पीजीआईएमएस पहुंचे
-17 मई को 12 घंटे की पैरोल पर मां से मिलने आया था गुरुग्राम
- 03 जून को पेट में दर्द होने पर अल सुबह पीजीआई में उपचार के लिए पहुंचे
- छह जून को मेदांता गुरुग्राम में उपचाराधीन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed