{"_id":"5ce6e3dabdec22076b5f0082","slug":"hit-the-beer-bottle-on-the-head-of-friend-while-asking-for-money-gurgaon-news-noi439512490","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुपये मांगने पर दोस्त के सिर पर तोड़ दी बीयर की बोतल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुपये मांगने पर दोस्त के सिर पर तोड़ दी बीयर की बोतल
विज्ञापन
रुपये मांगने पर सिर पर तोड़ दी बीयर की बोतल
गुरुग्राम। डीएलएफ फेज-1 थाना क्षेत्र में उधार दिए रुपये मांगने पर दोस्त ने अपने साथी के साथ मिलकर युवक के सिर पर बीयर की बोतल तोड़कर मारपीट करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद घायलावस्था में युवक को अस्पताल में दाखिल कराया जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बंधवाड़ी निवासी राकेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बीते 15 साल से उसकी आशु से दोस्ती है। युवक के मुताबिक एक साल पहले आशु की पत्नी अस्पताल में दाखिल हुई थी तो मदद के लिए उसने दोस्त को 75 हजार रुपये उधार दिए थे। इसके बाद दोस्त ने कई बार में 2.25 लाख रुपये उधार ले लिए। पीड़ित की ओर से कई बार रुपये मांगने के बावजूद वह बहाना कर रहा था। 16 मई रात करीब 9 बजे आरोपी आशु ने राकेश को कॉल कर रुपये देने के लिए गांव में ही बुलाया। वहां आरोपी आशु अपने एक साथी सन्नी के साथ बैठा हुआ था। राकेश को देखते ही उसके साथी ने सिर पर बीयर की बोतल से वार करते हुए लात घूंसे मारने शुरू कर दिए। पीड़ित के सिर पर खून गिरने पर वह जमीन पर गिर गया। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना के बाद आसपास के लोगों ने पीड़ित को अस्पताल में दाखिल कराया। डीएलएफ फेज-1 थाना प्रभारी निरीक्षक वेद प्रकाश ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।