{"_id":"5ecffa488ebc3e90525e1611","slug":"highest-ever-68-corona-infected-in-gurugram-1-dead-gurgaon-news-noi5138269162","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम में सामने आए अब तक के सर्वाधिक 68 कोरोना संक्रमित, 1 की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम में सामने आए अब तक के सर्वाधिक 68 कोरोना संक्रमित, 1 की मौत
विज्ञापन
Highest ever 68 corona infected in Gurugram, 1 dead
गुरुग्राम। जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या प्रतिदिन रिकॉर्ड स्तर से बढ़ रही है। इसी क्रम में बृहस्पतिवार को सर्वाधिक 68 कोरोना संक्रमित मरीज सामने आए, जबकि 1 मरीज की मौत भी हो गई। इसी के साथ जिले में मरीजों की कुल संख्या बढ़कर अब 405 हो गई है, जबकि प्रशासन की रिपोर्ट के मुताबिक, अब जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या भी बढ़कर 3 हो गई है।
मृतकों की संख्या बुधवार तक सिर्फ 2 थी। 193 मरीज इलाज के बाद स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 209 मरीज उपचाराधीन हैं। सभी मरीज शहर में अलग-अलग जगहों के निवासी हैं। सभी मरीजों को आइसोलेट करने के साथ ही उनके परिजनों व संपर्क में रहने वाले अन्य लोगों को भी स्वास्थ्य विभाग ने क्वारंटीन रहने की सलाह दी है। दिनोंदिन बढ़ रही मरीजों की संख्या को देखते हुए इनके संपर्क में रहने वाले अन्य संदिग्ध मरीजों की पहचान करना स्वास्थ्य विभाग के लिए एक बड़ी चुनौती है। वहीं, नमूनों की संख्या में अब तक कोई खास तेजी नहीं आई है।
कोविड अस्पतालों में पूरी हो चुकी है मरीजों की संख्या
तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमित मरीजों के बाद अब स्थिति यह है कि जिले के अधिकांश कोविड अस्पतालों में मरीजों की संख्या लगभग पूरी हो चुकी है। विभाग भी अब मरीजों को होम आइसोलेशन की सलाह दे रहा है। बड़ी मशक्कत के बाद मरीजों को भर्ती किया जा रहा है। जिले में ताबड़तोड़ बढ़ रही कोरोना मरीजों की संख्या को नियंत्रित करना प्रशासन के लिए एक बड़ी चुनौती बनती जा रही है।
विज्ञापन
28 दिन में आए कोरोना के 348 मरीज
मई की शुरुआत से अब तक जिले में कोरोना के 348 मरीज आ चुके हैं, जबकि पिछले 3 दिनों में ही कोरोना के कुल 121 मरीज आए हैं। एक ही दिन में इतनी बड़ी संख्या में मरीजों के सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की तरफ से कोई रिपोर्ट जारी नहीं की गई। वहीं जिला प्रशासन ने राज्य बुलेटिन के आधार पर ही बृहस्पतिवार को सामने आए कोरोना मरीजों की संख्या की पुष्टि की। बता दें कि इससे पहले बुधवार को 20 व मंगलवार को कोरोना के 33 नए मामले आए थे।