{"_id":"6a2421b2697bee313b0606da","slug":"hi-tech-sweeping-machine-on-the-roads-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-90455-2026-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: सड़कों पर उतरी हाईटेक स्वीपिंग मशीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: सड़कों पर उतरी हाईटेक स्वीपिंग मशीन
विज्ञापन
सड़क सफाई के साथ पानी का किया जा रहा छिड़काव
संवाद न्यूज एजेंसी
बादशाहपुर। सेक्टर-47 की मुख्य सड़कों और अंदरूनी मार्गों की सफाई अब आधुनिक मैकेनाइज्ड स्वीपिंग मशीन की सहायता से की जा रही है। इस हाईटेक कदम से न केवल सफाई व्यवस्था में सुधार होगा बल्कि उड़ने वाली धूल पर भी पूरी तरह लगाम लगाई जा सकेगी।
पहले जब सड़कों पर झाड़ू या सामान्य मशीनें चलाई जाती हैं तो धूल उड़कर हवा में मिल जाती है, जिससे राहगीरों और अस्थमा के मरीजों को भारी परेशानी होती है। अब इस समस्या के समाधान के लिए स्वीपिंग मशीन के साथ-साथ पानी का छिड़काव किया जा रहा है। सफाई प्रक्रिया के दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली के पीछे लगी मशीन से पानी का छिड़काव किया जा रहा है, जिससे सफाई के दौरान धूल नहीं उड़ती है।
कार्यस्थल पर कर्मचारियों की सुरक्षा और सुचारू संचालन का भी विशेष ध्यान रखा गया है। इस दौरान दो कर्मचारी तैनात किए गए हैं। इसमें से एक कर्मचारी ट्रैक्टर संचालित कर रहा है जो स्वीपिंग मशीन को खींचने और नियंत्रित करने का काम करता है। वहीं, दूसरा कर्मचारी सुरक्षा जैकेट पहनकर मशीन के साथ-साथ पैदल चलता है। इस कर्मचारी का मुख्य काम यह सुनिश्चित करना है कि सड़क के किनारों पर कोई रुकावट न आए और मशीन बिना किसी हादसे के पूरी सुरक्षा के साथ अपना काम कर सके। सफाई के दौरान आने वाली रुकावट को हटाने को काम भी इस कर्मचारी का काम है जिससे सुचारू रूप से सफाई चलती रहे।