फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Hi-tech ITI will brighten the future of youth

Gurugram News: हाईटेक आईटीआई से चमकेगा युवाओं का भविष्य

Sat, 30 May 2026 07:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2026 07:48 PM IST
विज्ञापन
Hi-tech ITI will brighten the future of youth
आईटीआई में आधुनिक वर्कशॉप स्थापित होने से युवाओं को मिलेगा बेहतर कौशल
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। युवाओं को बेहतर तकनीकी शिक्षा और रोजगार से जोड़ने के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बड़ा कदम उठाया है। हरियाणा विजन 2047 के तहत राज्य की सभी आईटीआई संस्थानों को आधुनिक बनाया जाएगा। उद्योगों की बदलती जरूरतों को देखते हुए सरकार अब इन संस्थानों में आधुनिक वर्कशॉप स्थापित करेगी, साथ ही नई मशीनें और अत्याधुनिक उपकरण भी उपलब्ध कराएगी।
इस फैसले से छात्रों को लेटेस्ट टेक्नोलॉजी सीखने का अवसर मिलेगा, जिससे उनके कौशल में सुधार होगा। सरकार का यह प्रयास युवाओं को सीधे रोजगार के अवसरों से जोड़ने में मददगार साबित होगा। जिले में चार राजकीय आईटीआई हैं, जहां हजारों युवा कौशल आधारित ज्ञान ले रहे हैं। सीएम की घोषणा के बाद जिले की आईटीआई में भी आधुनिक वर्कशॉप स्थापित की जाएंगी। इन वर्कशॉप से जिले के युवाओं को भी तकनीकी कौशल मिल सकेगा।
विज्ञापन


-------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

संस्थान को आधुनिक बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधियों से भी बातचीत की जा रही है, ताकि छात्रों को उद्योगों की जरूरत के अनुसार प्रशिक्षण दिया जा सके। -विजयपाल, राजकीय आईटीआई मौजाबाद गुरुग्राम।



वहीं, राजकीय आईटीआई सोहना की प्रधानाचार्य सोनिका तक्षक ने बताया कि आईटीआई में उपलब्ध सुविधाओं और उद्योगों की जरूरतों को लेकर सर्वे किया जा रहा है। इसके आधार पर आगे की योजनाएं तैयार की जाएंगी। -सोनिका, राजकीय आईटीआई सोहना
नई प्राइवेट आईटीआई लिए 30 जून तक होंगे आवेदन


कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग ने नई प्राइवेट आईटीआई, नए ट्रेड और नई यूनिट शुरू करने के लिए 1 से 30 जून तक ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। संस्थान का नाम बदलने और स्थानांतरण के लिए भी आवेदन किए जा सकेंगे। गुरुग्राम में बड़ी संख्या में उद्योग होने के कारण प्रशिक्षित युवाओं की मांग लगातार बनी रहती है। ऐसे में नई आईटीआई और नए कोर्स शुरू होने से युवाओं को अपने जिले में ही बेहतर कौशल प्रशिक्षण और रोजगार के अवसर मिल सकेंगे।


जिले में संचालित राजकीय आईटीआई सीटस ट्रे्डस


राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सेक्टर-14 बालक 1284 24

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सेक्टर-14 बालिका 248 8

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान मौजाबाद 252 10
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सोहना 600 13
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed