फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Heritage and MMPS won their matches

Gurugram News: हेरिटेज और एमएमपीएस ने जीते मुकाबले

Wed, 21 Oct 2026 07:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 21 Oct 2026 07:51 PM IST
विज्ञापन
Heritage and MMPS won their matches
द्रोण अंतर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी तनीष। प्रशिक्षक
- द्रोणा अंतर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट में खेले गए दो मैच, हेरिटेज ने अजंता स्कूल को आठ विकेट से हराया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। द्रोणा अंतर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को दो मुकाबले खेले गए। पहले मैच में हेरिटेज स्कूल ने अजंता पब्लिक स्कूल को आठ विकेट से हराया, जबकि दूसरे मुकाबले में एमएमपीएस ने एसडी मेमोरियल स्कूल को 89 रन से शिकस्त दी। दोनों मैचों में खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया।
पहले मुकाबले में टॉस जीतकर अजंता पब्लिक स्कूल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 139 रन बनाए। टीम की ओर से आदित्य ने 37 और सार्थक उत्सा सना ने 34 रन का योगदान दिया। हेरिटेज स्कूल की ओर से रेयांश गणात्रा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में 17 रन देकर चार विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी हेरिटेज स्कूल की टीम ने 18.5 ओवर में दो विकेट खोकर 140 रन बनाए और आठ विकेट से जीत दर्ज की। टीम की ओर से विहान ने 33 रन बनाए। अजंता पब्लिक स्कूल की ओर से अमन को एक विकेट मिला।
विज्ञापन

दूसरे मुकाबले में एमएमपीएस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 194 रन बनाए। टीम की ओर से तनीष ने 54 रन की उपयोगी पारी खेली। इसके जवाब में एसडी मेमोरियल स्कूल की टीम 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 105 रन ही बना सकी। एमएमपीएस की ओर से जनीश और ग्रंथ ने दो-दो विकेट लिए, जबकि संचिता मिश्रा और रोशन ने एक-एक विकेट हासिल किया। इस तरह एमएमपीएस ने 89 रन से मुकाबला जीत लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed