{"_id":"60ec36978ebc3ebb6613a89e","slug":"help-me-app-will-solve-all-your-problems-gurgaon-news-noi592992837","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेल्प मी एप आपकी हर परेशानी का करेगी निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हेल्प मी एप आपकी हर परेशानी का करेगी निस्तारण
विज्ञापन
गुरुग्राम। अब अपने छोटे से छोटे काम और किसी भी प्रकार की सूचनाएं प्राप्त करने के लिए परेशान होने की जरूरत नहीं है। हेल्प मी एप घर बैठे ही आपकी हर परेशानी का निस्तारण करेगी। बिल भुगतान से लेकर सरकार की तमाम सेवाएं और सूचनाएं एप के माध्यम से प्राप्त की जा सकती है।
उपायुक्त डॉ. यश गर्ग ने बताया कि एप के माध्यम से आम नागरिकों को सभी सरकारी सेवाएं और सूचनाएं मोबाइल फोन पर ही उपलब्ध होंगी। एप का इस्तेमाल करने के लिए मोबाइल नंबर या परिवार पहचान पत्र के द्वारा रजिस्ट्रेशन करवाना जरूरी है। 112 आपातकालीन सेवाएं, 100 पुलिस, 108 एंबुलेंस, 101 अग्निशमन, 104 स्वास्थ्य, 1091 महिला हेल्पलाइन, 1098 बाल हेल्पलाइन, 1075 कोविड-19 हेल्पलाइन सहित अन्य सेवाओं के रूप में निविदाएं, बिल भुगतान, यात्रा, नौकरियां, खेल, आधारभूत संरचना व कौशल विकास और सरल सेवाएं, विभागवार सेवाएं आदि सभी प्रकार की सेवाएं व सूचनाएं जन सहायक एप पर उपलब्ध हैं। साथ ही एप पर नवीनतम समाचार, कैलेंडर एवं कार्यक्रम, सरकारी की नवीनतम उपलब्धियां और घोषणाओं सहित सरकारी दूरभाष निर्देशिका भी मौजूद है।
इसके अलावा राज्य के नागरिकों को सूखा राशन वितरण, बना बनाया भोजन, डॉक्टर, पढ़ाई, कहीं पर आने-जाने के लिए पास, वित्तीय मदद, सिलिंडर, एंबुलेंस सहित अन्य विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध करवाने का विकल्प भी है। मोबाइल बैंकिंग एप के द्वारा नकदी की निकासी के लिए भी आवेदन किया जा सकता है।