फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Heatwave alert for today.

Gurugram News: आज लू का अलर्ट

Sun, 28 Jun 2026 06:46 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2026 06:46 PM IST
विज्ञापन
Heatwave alert for today.
मानेसर। शहर में रविवार को तेज धूप और उमस ने लोगों को दिनभर परेशान किया। सुबह से ही तेज धूप के कारण लोगों को घर से बाहर निकलने में परेशानी हुई। दिनभर गर्मी और उमस बनी रही, जिससे लोग पसीने से तरबतर रहे। शहर का अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तेज गर्मी के कारण दोपहर में बाजारों में लोगों की आवाजाही कम रही और कई जगह सड़कों पर भी भीड़ कम दिखाई दी। गर्मी से बचने के लिए लोग ठंडे पेय पदार्थ, छांव और कूलर-एसी का सहारा लेते रहे। वहीं, शाम होते-होते मौसम ने करवट ली। शहर के कई इलाकों में आंधी चली और हल्की बूंदाबांदी हुई। इससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत जरूर मिली, लेकिन उमस पूरी तरह खत्म नहीं हुई। मौसम विभाग ने सोमवार के लिए भी लू का अलर्ट जारी किया है। लोगों को दोपहर के समय धूप में बाहर निकलने से बचने, पर्याप्त पानी पीने और जरूरी होने पर ही घर से बाहर जाने की सलाह दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed