फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Heat wave intensifies after rain, yellow heatwave alert issued for June 9 and 10

Gurugram News: बारिश के बाद फिर बढ़ी गर्मी, 9 और 10 जून के लिए लू का यलो अलर्ट

Sat, 06 Jun 2026 07:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2026 07:54 PM IST
विज्ञापन
Heat wave intensifies after rain, yellow heatwave alert issued for June 9 and 10
दिनभर चलीं गर्म हवाएं, दिन चढ़ने के साथ धूप और उमस ने बढ़ाई लोगों की समस्या
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। मिलेनियम सिटी में पिछले दिनों हुई बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली थी, लेकिन शनिवार को सुबह से निकली तेज धूप ने मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल दिया। मौसम विभाग ने 9 और 10 जून के लिए लू का यलो अलर्ट जारी किया है। दिन चढ़ने के साथ धूप और उमस बढ़ने से लोगों को गर्मी का तीखा असर महसूस हुआ। दोपहर के समय तेज धूप के कारण सड़कों पर भी सामान्य दिनों की तुलना में कम चहल-पहल दिखाई दी।

मौसम विभाग के अनुसार, अधिकतम तापमान में 4.7 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई और यह 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं, न्यूनतम तापमान एक डिग्री की गिरावट के साथ 25.1 डिग्री सेल्सियस रहा। बारिश के बाद रात के तापमान में कमी आने से सुबह और देर रात का मौसम अपेक्षाकृत सुहावना बना हुआ है, लेकिन दिन के समय गर्मी और उमस लोगों को परेशान कर रही है। विभाग का अनुमान है कि इस दौरान कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, हालांकि अधिकतम तापमान 41 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच बने रहने की संभावना है।
विज्ञापन



मौसम में लगातार हो रहे उतार-चढ़ाव को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को पर्याप्त पानी पीने, धूप में निकलने से बचने और आवश्यक सावधानियां बरतने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed