{"_id":"666b4cac9b3c4d4e29060de4","slug":"heat-sensors-will-be-installed-at-bandhwadi-landfill-will-prevent-fire-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-32718-2024-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: बंधवाड़ी लैंडफिल पर लगाए जाएंगे हीट सेंसर, आग से होगा बचाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: बंधवाड़ी लैंडफिल पर लगाए जाएंगे हीट सेंसर, आग से होगा बचाव
विज्ञापन
पहले चरण में 500 मीटर पाइप लाइन बिछाने का काम पूरा, दूसरे चरण में ड्रिप सिस्टम लगाने का काम होगा
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। बंधवाड़ी लैंडफिल साइट पर कूड़े के पहाड़ पर आगजनी की घटनाएं रोकने के प्रयासों में तेजी आई है। इसके लिए लैंडफिल साइट पर हीट सेंसर लगाए जाने हैं। इसके लिए पहले चरण में कूड़े के पहाड़ पर ड्रिप सिस्टम लगाने के काम का पहला चरण पूरा हाे गया है। इसके तहत वाटर पाइप लाइन बिछा दी गई है। दूसरे चरण में इस 500 मीटर लंबी वाटर पाइप लाइन से ड्रिप सिस्टम को जोड़ा जाएगा। हीट सेंटर और मीथेन डिटेक्टर इंस्टॉल करने की योजना पर भी काम जारी है। ऐसे में कूड़े के पहाड़ के ऊपरी हिस्से पर आग लगने की दशा में पानी का छिड़काव करना भी आसान होगा। इससे समय रहते आग पर काबू पाया जा सकेगा।
बंधवाड़ी लैंडफिल साइट पर फिलहाल करीब 12.88 मीट्रिक टन कूड़ा पड़ा है। इसका निस्तारण प्राइवेट एजेंसियां कर रहीं हैं। तमाम प्रयासों के बावजूद यहां जमा कूड़े में आग लगने की घटनाएं थम नहीं रही हैं। कूड़े के पहाड़ में 30 से अधिक बार आग लगने की घटना हो चुकी हैं। नगर निगम गुरुग्राम की ओर से कूड़े के पहाड़ में आगजनी की घटनाओं को रोकने के लिए कई प्रयास किए जा रहे हैं। इसी के तहत कूड़े के पहाड़ पर ड्रिप सिस्टम से पानी की बौछार कराने की योजना पर तेजी काम चल रहा है।
निगम अधिकारी के मुताबिक, पहले चरण में करीब 500 मीटर लंबी पानी की पाइप लाइन बिछा दी गई है। इसके दूसरे चरण में पाइप लाइन से ड्रिप सिस्टम को जोड़ने का काम प्रगति पर हैं। पानी की आपूर्ति के लिए पानी से भरे टैंकरों को 24 घंटे रिजर्व में रखा जाएगा। ये आगजनी की घटनाएं कूड़े के पहाड़ के ऊपरी हिस्से में होती हैं। वहां तक दमकल गाड़ियों की पानी की बौछार नहीं पहुंच पाती है। इससे आग पर काबू पाने में मुश्किलें आती हैं और आग देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लेती हैं। अब आगजनी की घटना होने पर ऊपर तक पानी पहुंचने में भी आसानी रहेगी।
विज्ञापन
-- --
इनसेट
तीसरे चरण में हीट सेंसर कैमरे और मीथेन डिटेक्टर पर होगा काम
भीषण गर्मी में कूड़े में बार-बार मीथेन गैस के कारण आग लगती है। कूड़े के नीचे मीथेन गैस बनती है और जब तापमान बढ़ जाता तो मीथेन के हवा के संपर्क में आते ही कूड़ा आग पकड़ लेता है। नगर निगम गुरुग्राम की आरे से इससे निपटने के लिए मीथेन गैस डिटेक्टर भी लगाए जाएंगे। इसके अलावा हीट सेंटर कैमरा और थर्मल कैमरा ड्रोन से निगरानी की योजना पर भी काम हो रहा है।
-- --
इनसेट
ग्रामीणों को धुएं से मिलेगी मुक्ति
लैंडफिल साइट पर बार-बार आग लगने की घटनाओं से बंधवाड़ी और ग्वाल पहाड़ी समेत आसपास के गांवों के लोगों का सांस लेना दूभर हो गया है। इसके साथ ही अरावली वन क्षेत्र में भी प्रदूषण फैल रहा है। थर्मल कैमरा ड्रोन और हीट सेंसर कैमरे कूड़े में हीट को डिटेक्ट कर लेंगे। जिसके बाद पानी की बौछार करके उस स्थान का तापमान सामान्य कर लिया जाएगा। इससे आगजनी की घटनाओं को समय रहते रोका जा सकेगा।
-- --
इनसेट
लैंडफिल साइट पर कूड़े की स्थिति
- 12.88 मीट्रिक टन कचरा बंधवाड़ी प्लांट में अभी डंप है।
- 3.48 मीट्रिक टन कचरा दिसंबर 2024 तक और पहुंचने का अनुमान है।
- 16.36 मीट्रिक टन कचरा 31 दिसंबर तक निस्तारित किया जाएगा।
- 16.50 मीट्रिक टन कचरा जनवरी 2023 से दिसंबर 2023 तक निस्तारित हुआ।
- 4.88 मीट्रिक टन कचरा जनवरी 2024 से मार्च 2024 तक निस्तारित हुआ।
- 4.19 मीट्रिक टन कचरा एक अप्रैल से 13 मई 2024 तक निस्तारित किया गया।
-- --
कोट::::
बंधवाड़ी लैंडफिल साइट पर पानी की पाइप लाइन बिछाने के बाद ड्रिप सिस्टम लगाने का काम होगा। कूड़े में आग लगने की घटनाएं रोकने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। मीथेन डिटेक्टर, हीट सेंसर और थर्मल कैमरा ड्रोन की योजना पर भी काम हो रहा है। - डॉ. बलप्रीत सिंह, अतिरिक्त आयुक्त, नगर निगम गुरुग्राम