{"_id":"680bdc2a7aeecb531e09fca9","slug":"heat-increased-demand-for-250-mw-more-electricity-gurgaon-news-c-24-1-knl1001-56189-2025-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: बढ़ी गर्मी, 250 मेगावाट बिजली की ज्यादा मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: बढ़ी गर्मी, 250 मेगावाट बिजली की ज्यादा मांग
विज्ञापन
बिजली से संबंधित एक खबर पहले भेजी गई है। इस खबर को साथ लेकर...
पेज चार की प्रस्तावित लीड
अप्रैल में अब तक सर्वाधिक 1912 मेगावाट हुई बिजली की आपूर्ति
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। तापमान बढ़ने के साथ-साथ शहर में बिजली की मांग काफी बढ़ गई है। शहर में इस वक्त 250 मेगावाट ज्यादा बिजली आपूर्ति की मांग है। गत दिवस शहर में तीन करोड़ 86 लाख यूनिट बिजली की आपूर्ति की गई। अप्रैल के महीने में अब तक सबसे ज्यादा 1912 मेगावाट बिजली की आपूर्ति 21 अप्रैल को हुई थी।
इस साल अप्रैल महीने में पिछले साल के मुकाबले बुधवार को गुरुग्राम के सर्किल वन में 153.16 लाख यूनिट अधिक बिजली की आपूर्ति हुई। वहीं सर्किल टू में 233.32 लाख यूनिट बिजली की अधिक आपूर्ति हुई। इस महीने अभी तक शहर के लिए 1902 मेगावाट बिजली की मांग है, जबकि अब तक औसत आपूर्ति 1602 मेगावाट की है। यानी मांग से करीब 300 मेगावाट बिजली की कम आपूर्ति हो रही है। पिछले साल अप्रैल के महीने में सबसे ज्यादा 1681 मेगावाट बिजली की आपूर्ति हुई थी। बिजली निगम के एसई-वन श्याम वीर सैनी ने बताया कि बिजली निगम मांग के अनुरूप बिजली आपूर्ति का पूरा प्रयास कर रहा है। इस बार अप्रैल के महीने में शहर में औसतन पिछले साल के मुकाबले 250 मेगावाट ज्यादा बिजली की मांग है। उपभोक्ताओं को बिजली की बचत करनी चाहिए और बिजली की बचत के उपाय अपनाने चाहिए।
सप्ताहभर में बिजली आपूर्ति
दिन बिजली आपूर्ति
17 अप्रैल - 1802 मेगावाट
18 अप्रैल - 1830 मेगावाट
19 अप्रैल - 1772 मेगावाट
20 अप्रैल - 1611 मेगावाट
21 अप्रैल - 1912 मेगावाट
22 अप्रैल - 1827 मेगावाट
23 अप्रैल - 1847 मेगावाट