फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Heaps of garbage pile up in the city due to the sanitation workers' strike.

Gurugram News: सफाई कर्मियों की हड़ताल से शहर में लगे कूड़े के ढेर

Sat, 09 May 2026 12:25 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
Heaps of garbage pile up in the city due to the sanitation workers' strike.
रेलवे रोड पर पड़ा कूड़े का ढेर। संवाद
-आंदोलित कर्मचारियों ने वायदाखिलाफी का आरोप लगाते हुए की सरकार के खिलाफ नारेबाजी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। नूंह नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल शुक्रवार को भी लगातार जारी रही। अपनी विभिन्न मांगों को लेकर कर्मचारी नगर परिषद कार्यालय परिसर में धरने पर बैठे और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। हड़ताल के समर्थन में स्थानीय विधायक आफताब अहमद भी धरना स्थल पर पहुंचे और कर्मचारियों की मांगों का समर्थन किया।



धरने के दौरान कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि सरकार लगातार वादाखिलाफी कर रही है और कच्चे कर्मचारियों के हितों की अनदेखी की जा रही है। सफाई कर्मचारियों ने सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट के दिसंबर 2025 के आदेशों को लागू करते हुए 5 और 10 वर्षों से कार्यरत कर्मचारियों को पक्का करने की मांग उठाई। इसके साथ ही ठेका प्रथा समाप्त करने, पुरानी पेंशन योजना बहाल करने तथा कच्चे कर्मचारियों को नियमित करने की मांग भी दोहराई गई।
विज्ञापन




कर्मचारियों ने फरीदाबाद अग्निशमन विभाग के शहीद कर्मियों भविचंद शर्मा और रणबीर को शहीद का दर्जा देने, उनके परिवारों को एक-एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता तथा परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग भी सरकार के सामने रखी। धरने को संबोधित करते हुए विधायक आफताब अहमद ने कहा कि हरियाणा सरकार का रवैया बेहद गैर जिम्मेदाराना है। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारी पिछले आठ दिनों से हड़ताल पर हैं, लेकिन सरकार उनकी समस्याओं के समाधान के प्रति गंभीर नजर नहीं आ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन




विधायक ने कहा कि विधानसभा में भी यह मुद्दा उठाया जा चुका है, लेकिन सरकार कर्मचारियों की मांगों को नजरअंदाज कर रही है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि हड़ताल लंबी खिंचने से शहर में जगह-जगह कूड़े के ढेर लग गए हैं, जिससे बीमारियां फैलने का खतरा बढ़ रहा है। सरकार को प्राथमिकता के आधार पर कर्मचारियों से बातचीत कर समाधान निकालना चाहिए। धरने में विष्णु सिंगला, विक्की पार्षद, डॉ. मकसूद पार्षद, कृष्ण, रमेश और मीना प्रधान सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी व यूनियन पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed