फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Health center will speed up testing to prevent viral fever

Gurugram News: वायरल बुखार से बचाव के लिए स्वास्थ्य केंद्र जांच में लाएगी तेज

Sun, 05 Apr 2026 06:30 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2026 06:30 PM IST
विज्ञापन
Health center will speed up testing to prevent viral fever
मानेसर। मानेसर क्षेत्र में बढ़ते वायरल बुखार को देखते हुए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों ने सतर्कता बढ़ा दी है। मानेसर पीएचसी के डॉ. तरुन और भागरौला पीएचसी के डॉ. अजितेश ने बताया कि सोमवार से जांच प्रक्रिया तेज की जाएगी ताकि समय रहते मरीजों की पहचान कर इलाज किया जा सके।
विज्ञापन

डॉक्टरों ने बताया कि हाल ही में हुई बारिश और तापमान में बदलाव के कारण खांसी, जुकाम और बुखार के मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इसके साथ ही इलाके में मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ने लगा है, जिससे डेंगू व मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। स्वास्थ्य केंद्रों पर आने वाले मरीजों की जांच के साथ-साथ उन्हें इन बीमारियों के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है। लोगों को साफ-सफाई बनाए रखने, पानी जमा न होने देने और मच्छरों से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी जा रही है। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि समय पर जांच और सावधानी से इन बीमारियों को फैलने से रोका जा सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed