{"_id":"680d2a7e580884d4170268d9","slug":"he-traders-of-sadar-bazar-paid-tribute-by-tying-black-bands-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-56303-2025-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: काली पट्टी बांधकर सदर बाजार के व्यापारियों ने दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: काली पट्टी बांधकर सदर बाजार के व्यापारियों ने दी श्रद्धांजलि
विज्ञापन
गुड़गांव व्यापार मंडल द्वारा किया गया शहीदों को श्रद्धांजलि का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। पहलगाम में हताहत हुए लोगों की याद में गुड़गांव व्यापार मंडल द्वारा गुरुग्राम के सभी व्यापारी वर्ग द्वारा सामूहिक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। आतंकी घटना के विरोध में व्यापारियों ने हाथ पर काली पट्टी बांध कर विरोध जताया।
सभा का आयोजन गांधी चौक सदर बाजार में किया गया। व्यापारियों ने इस आतंकवादी घटना व धर्म आधारित हत्याकांड पर रोष व्यक्त किया व दीप जलाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। गुरुग्राम नगर निगम के मेयर प्रतिनिधि तिलकराज मल्होत्रा ने भी श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि सभा में विधायक मुकेश शर्मा ने भी समर्थन किया व हत्याकांड की निंदा की। उन्होंने कहा कि अपनी जाति को भूलकर सनातनी होने पर गर्व करें। व्यापारी सच में श्रद्धांजलि देना चाहते हैं तो अपने आसपास के व्याप्त माहौल को पहचानने में पुलिस प्रशासन की मदद करें। व्यापारियों को एक महत्वपूर्ण संकल्प लेना चाहिए कि कर्मचारियों, वेंडर्स, किरायेदारों आदि के आईडी और पते की जांच करना तथा पुलिस वेरिफिकेशन अनिवार्य रूप से करवाएं। श्रद्धांजलि सभा में प्रधान रोशन लाल मंगला, सह संस्थापक प्रदीप माहेश्वरी, विक्की बंसल, नरेश बंसल, उप प्रधान सुधीर तनेजा, सुनील कथूरिया, दीनानाथ मनचन्दा, आशीष गुप्ता व अन्य मौजूद रहे।