फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Havan performed for the victory of hockey team in Olympics

ओलंपिक में हॉकी टीम की जीत के लिए किया हवन

Sat, 31 Jul 2021 11:09 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jul 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Havan performed for the victory of hockey team in Olympics
गुरुग्राम। श्रीराम मंदिर सेक्टर-5 में आरडब्ल्यूए 3, 5 और 6 तथा वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन इंडिया के संयुक्त तत्वाधान में ओलंपिक में सभी खिलाड़ियों और विशेष तौर पर हॉकी टीम की जीत के लिए हनुमान चालीसा का पाठ व हवन कराया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रृंगेरी सांस्कृतिक वेद पाठशाला के आचार्य राघवेंद्र भट्ट ने की। मुख्य अतिथि के रूप में वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन इंडिया के चेयरमैन मांगेराम शर्मा ने शिरकत की।
विज्ञापन

शर्मा ने कहा कि टोक्यो ओलंपिक के लिए पूरे देश ने भारतीय खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी हैं, इसी क्रम में आज हम सब मिलकर ईश्वर से प्रार्थना कर रहे हैं कि हमारे सारे खिलाड़ी अपना अच्छा प्रदर्शन करते हुए ज्यादा से ज्यादा पदक जीतकर लौटें और भारत का मान बढ़ाएं। शर्मा ने कहा कि यह हम सभी के लिए सम्मान की बात है कि हमारा बेटा पीयूष दुबे भारतीय हॉकी टीम का कोच है। उनके बड़े भाई सुसंस्कृत श्रवण दुबे हमारे सेक्टर-5 में निवास करते हैं।
विज्ञापन

आचार्य राघवेंद्र भट्ट ने अपने उद्बोधन में भारतीय हॉकी टीम को आशीर्वाद दिया और कहा कि भारतीय टीम अब की बार अवश्य स्वर्ण पदक लेकर आएगी। श्रवण दुबे ने कहा कि हमें अपने भाई पीयूष दुबे पर गर्व है और ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि भारतीय टीम को इतना संबल दे कि पूरी टीम अच्छा प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक भारत की झोली में लाए। आरडब्ल्यूए 3, 5 और 6 के प्रधान दिनेश वशिष्ठ ने सभी का स्वागत किया। वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन इंडिया के महासचिव शशिकांत शर्मा ने सभी का धन्यवाद करते हुए कहा कि बहुत ही सम्मान की बात होती है जब खिलाड़ी ओलंपिक में अपने देश का प्रतिनिधित्व करता है। इस मौके पर राम मंदिर कमेटी के मुख्य प्रबंधक पीके सपरा ने मंदिर कमेटी की ओर से अभिनंदन किया। पंडित नवीन शास्त्री ने मंत्रोच्चारण से हवन यज्ञ एवं पाठ कराया। इस अवसर पर कश्मीरी लाल अरोड़ा, जय दयाल कुमार, मोहिंदर पाल, रजनीश भारद्वाज, दल सिंह अत्री, विनोद वशिष्ठ, मंजीत शर्मा, राजेश आनंद, प्रवीण तंवर आदि गणमान्य लोगों ने हवन व पाठ में भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed