{"_id":"690cf4e8d22baa91500e5fda","slug":"haryanvi-flute-tune-became-the-center-of-attraction-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-71496-2025-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: हरियाणवी बांसुरी की धुन बनी आकर्षण का केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: हरियाणवी बांसुरी की धुन बनी आकर्षण का केंद्र
विज्ञापन
-युवा महोत्सव का रंगारंग आगाज, एडीसी ने किया शुभारंभ
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। जिला सांस्कृतिक महोत्सव का भव्य आगाज बृहस्पतिवार को सेक्टर-14 स्थित राजकीय कन्या महाविद्यालय में हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय गान से की गई। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे अतिरिक्त उपायुक्त वत्सल वशिष्ठ ने दीप प्रज्ज्वलित कर महोत्सव का शुभारंभ किया। जिला सांस्कृतिक अधिकारी के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में जिले के विभिन्न विद्यालयों के छात्रों ने मनमोहक प्रस्तुतियां दीं।
महोत्सव में सरस्वती वंदना, म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंटल, लोक नृत्य, लोक गीत, पोस्टर मेकिंग, भाषण, साइंस मेला, देशभक्ति गीत, समूह गान और हरियाणवी स्किट जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इस वर्ष लगभग 700 युवाओं ने महोत्सव के लिए पंजीकरण करवाया है। मंच पर हरियाणवी बांसुरी की धुन विशेष आकर्षण का केंद्र रही। महोत्सव का संचालन जिला युवा समन्वयक अधिकारी रविंद्र पाल, राजकीय कन्या महाविद्यालय के प्राचार्य जितेंद्र मलिक, संदीप गर्ग, सुभाष चंद्र और सोनिका तक्षक ने किया। कार्यक्रम में युवाओं का उत्साह देखने लायक था और वातावरण देशभक्ति व सांस्कृतिक रंगों से सराबोर रहा।
एडीसी ने युवाओं में भरा जोश
युवा महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे एडीसी वत्सल वशिष्ठ ने युवाओं में जोश भर दिया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि ऊर्जा को वरदान भी मिला है और यही वरदान अभिशाप भी बन सकता है। उन्होंने युवाओं से प्रश्न किया कि ऊर्जा को क्या वरदान मिला है। युवाओं से उत्तर और स्वयं उत्तर देते हुए कहा कि ऊर्जा ही हमें जिंदा रखती है। उन्होंने बताया कि सही दिशा में प्रयुक्त ऊर्जा व्यक्ति और समाज दोनों के विकास का आधार है। साइंस प्रदर्शनी का दौरा करते हुए अधिकारियों ने युवाओं को प्रेरणादायक बातें बताईं। महोत्सव में युवाओं की शानदार प्रस्तुतियों की उन्होंने सराहना की और उन्हें सकारात्मक सोच व रचनात्मकता के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया।