फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Haryana team departs for National Junior Girls' Rugby Championship.

Gurugram News: राष्ट्रीय जूनियर गर्ल्स रग्बी चैंपियनशिप के लिए हरियाणा की टीम हुई रवाना

Sat, 04 Jul 2026 01:04 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
Haryana team departs for National Junior Girls' Rugby Championship.
भामिनी पांडेय को हरियाणा जूनियर रग्बी टीम की कोच की जिम्मेदारी
विज्ञापन


जींद की अंजलि कप्तान और चरखी दादरी की निधि उपकप्तान बनीं
संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। राष्ट्रीय जूनियर गर्ल्स रग्बी प्रतियोगिता के लिए हरियाणा की जूनियर लड़कियों की टीम का चयन कर लिया गया है। टीम शुक्रवार को तेलंगाना के हैदराबाद के लिए रवाना हुई, जहां 6 और 7 जुलाई को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेगी।
इस टीम के लिए गुरुग्राम की भामिनी पांडेय को हरियाणा टीम का कोच नियुक्त किया गया है। वहीं जींद के राजेंद्र सिंह को टीम मैनेजर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हरियाणा रग्बी संघ के मीडिया प्रभारी सत्यवीर धनखड़ ने बताया कि टीम का अंतिम चयन चरखी दादरी स्थित शहीद भगत सिंह स्पोर्ट्स अकादमी में आयोजित प्रशिक्षण शिविर के दौरान किया गया। चयन प्रक्रिया मुख्य कोच राजेश तक्षक और टीम कोच भामिनी पांडेय की देखरेख में संपन्न हुई। खिलाड़ियों का चयन उनके खेल कौशल, फिटनेस, अनुशासन और अभ्यास मैचों में प्रदर्शन के आधार पर किया गया। टीम की कमान जींद की खिलाड़ी अंजलि को सौंपी गई है, जबकि चरखी दादरी की निधि को उपकप्तान बनाया गया है। चयनित खिलाड़ियों में जींद से अंजलि, रिद्धिमा, ऋतु, सुप्रिया, राधिका और मनु, हिसार से सुहाना, रूबी देवी और कनिका, चरखी दादरी से खुशबू और निधि तथा भिवानी से अंकेत शामिल हैं। यह सभी खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हरियाणा का प्रतिनिधित्व करेंगी।
विज्ञापन




हरियाणा रग्बी के वरिष्ठ पदाधिकारी नरेंद्र मोर ने बताया कि प्रशिक्षण शिविर के दौरान एथलेटिक्स हरियाणा के अध्यक्ष दिलबाग सिंह तथा चरखी दादरी रग्बी संघ के अध्यक्ष अधिवक्ता मेहरचंद सांगवान ने खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने खिलाड़ियों से अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास के साथ प्रतियोगिता में उतरने का आह्वान करते हुए विश्वास जताया कि हरियाणा की टीम राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करेगी। दिलबाग सिंह ने कहा कि कठिन परिश्रम, समर्पण और सकारात्मक सोच ही सफलता की कुंजी है। वहीं अधिवक्ता मेहरचंद सांगवान ने चयनित खिलाड़ियों और कोचिंग स्टाफ को हरियाणा टीम की जर्सी भेंट कर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed