फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Haryana section of Dwarka Expressway will open in June

Gurugram News: जून में खुलेगा द्वारका एक्सप्रेसवे का हरियाणा सेक्शन

Wed, 03 May 2023 12:51 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 03 May 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
Haryana section of Dwarka Expressway will open in June
जिला सरकारी मेडिकल कॉलेज का निर्माण 15 फीसदी पूरा, जुलाई 2024 में होगा तैयार
विज्ञापन

प्रशासकीय सचिव ने बड़ी परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। राज्य के वित्त एवं योजना विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने मंगलवार को जिले की समीक्षा बैठक की। लघु सचिवालय के कान्फ्रेंस हॉल में आयोजित बैठक में विभिन्न बड़ी परियोजनाओं, मुख्य रूप से स्वास्थ्य, शिक्षा व सामाजिक क्षेत्रों से जुड़े कार्याें की प्रगति की समीक्षा की।
इसमें एनएचएआई अधिकारियों ने कहा कि जून माह में द्वारका एक्सप्रेस-वे का हरियाणा सेक्शन ट्रैफिक के लिए खोल दिया जाएगा। गुरुग्राम दिल्ली एक्सप्रेस वे पर ट्रैफिक के दबाव को कम करने व दिल्ली के द्वारका से गुरुग्राम की सीधी कनेक्टिविटी में यह रूट मददगार होगा। अधिकारियों ने बताया कि द्वारका एक्सप्रेसवे दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे (स्वर्णिम चतुर्भुज की दिल्ली-जयपुर-अहमदाबाद-मुंबई शाखा का हिस्सा) और मुख्य रूप से पश्चिम दिल्ली के यात्रियों से गंभीर यातायात भीड़ का अनुभव करने वाली मुख्य सड़कों पर दबाव कम करेगा।
विज्ञापन

----
डायवर्ट किया जाएगा ट्रैफिक
एनएच आठ पर पचास से साठ प्रतिशत ट्रैफिक को नए एक्सप्रेसवे पर डायवर्ट किया जाएगा। इससे सोहना रोड, गोल्फ कोर्स रोड और एयर एक्सटेंशन की ओर यातायात में सुधार होगा। वर्ष 2023 में इस एक्सप्रेसवे के चालू होने के बाद दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण कम करने में भी मदद मिलेगी। यह 16-लेन एक्सेस-नियंत्रित राजमार्ग है। इसमें दोनों तरफ न्यूनतम 3-लेन सर्विस रोड का प्रावधान रखा गया है। लगभग 29 किलोमीटर लंबे इस एक्सप्रेसवे में लगभग 19 किलोमीटर लंबाई हरियाणा में है। शेष 10 किलोमीटर लंबाई दिल्ली में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
15 फीसदी पूरा हुआ मेडिकल कॉलेज का निर्माण
समीक्षा के दौरान बताया गया कि गुरुग्राम में श्री माता शीतला देवी मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य सेक्टर-102 में खेड़की माजरा में चल रहा है। जीएमडीए द्वारा लगभग 542 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किए जा रहे हैं। इस मेडिकल कॉलेज का 15 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। गुरुग्राम का यह पहला सरकारी मेडिकल कॉलेज 31 जुलाई 2024 तक बनकर तैयार होगा। इसी प्रकार मानेसर में 25 एमएलडी की क्षमता वाले एसटीपी व एसबीआर पर आधारित मैन पंपिंग स्टेशन का कार्य भी प्रगति पर है। इस प्रोजेक्ट निर्माण का करीब 40 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। यह प्रोजेक्ट अक्टूबर तक पूरा हो जाएगा।

नागरिक अस्पताल का होगा विस्तार
सेक्टर-10 के नागरिक अस्पताल का विस्तार करके इसे 100 बेड से 200 बेड का किया जाएगा। इस पर निर्माण कार्य प्रगति पर है। जनवरी 2024 तक यह काम पूरा होगा। सेक्टर 14 के व्यापार सदन में निर्माणाधीन नगर निगम गुरुग्राम के कार्यालय का 30 प्रतिशत काम पूरा हो गया है। लगभग 129 करोड़ की लागत से यह काम तैयार होगा। यह भवन इस वर्ष 20 सितंबर तक बनकर तैयार हो जाएगा। इस अवसर पर जीएमडीए के सीईओ व नगर निगम गुरुग्राम के आयुक्त पीसी मीणा, जिला उपायुक्त निशांत कुमार यादव, नगर निगम मानेसर के आयुक्त साहिल गुप्ता, एडीसी हितेश कुमार मीणा, सोहना के एसडीएम प्रदीप सिंह सहित कई अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed