फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Haryana Police registered a case against Rajasthan Police

Bhiwani Double Murder: नगीना में राजस्थान के 40 पुलिस कर्मियों पर केस दर्ज, घर में घुसकर मारपीट का आरोप

Tue, 21 Feb 2023 05:39 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नगीना
अमर उजाला नेटवर्क, नगीना Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 21 Feb 2023 05:39 PM IST
सार

आरोपी श्रीकांत की मां दुलारी की शिकायत पर पुलिस ने यह कार्रवाई की। हरियाणा पुलिस के इस कदम से दोनों प्रदेशों की पुलिस के बीच खींचतान बढ़ सकती है। वहीं, राजस्थान पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए कार्रवाई तेज कर दी है।

विज्ञापन
Haryana Police registered a case against Rajasthan Police
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media

विस्तार

जुनैद-नासिर हत्याकांड के आरोपी श्रीकांत को पकड़ने उसके घर गए राजस्थान के 30-40 पुलिस कर्मियों व अन्य लोगों के खिलाफ हरियाणा के पुलिस थाना नगीना में घर घुसकर मारपीट, छेड़छाड़ और गर्भपात की धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


आरोपी श्रीकांत की मां दुलारी की शिकायत पर पुलिस ने यह कार्रवाई की। हरियाणा पुलिस के इस कदम से दोनों प्रदेशों की पुलिस के बीच खींचतान बढ़ सकती है। वहीं, राजस्थान पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए कार्रवाई तेज कर दी है।
विज्ञापन


बीती 18 फरवरी को आरोपी श्रीकांत की मां दुलारी पत्नी बालकिशन गांव मरोडा ने जिला नूंह के नगीना पुलिस थाना में शिकायत दी थी। इसमें आरोप लगाया था कि 17 फरवरी सुबह 3:30 बजे के आसपास 30-40 अज्ञात व राजस्थान पुलिस की वर्दी पहने लोगों ने जबरन उनके घर में घुसकर मारपीट की। उनकी गर्भवती पुत्रवधू कमलेश पत्नी श्रीकांत के पेट पर लात मारी। इससे कमलेश के पेट में दर्द होने लगा। उसे जिला नागरिक अस्पताल मांड़ीखेड़ा में भर्ती कराया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चिकित्सकों ने नाजुक हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज नल्हड़ रेफर कर दिया। जहां कमलेश का नौ महीने का बच्चा मृत पैदा हुआ। दुलारी ने राजस्थान पुलिस के कर्मचारियों पर गर्भ में पल रहे बच्चे की हत्या का आरोप लगाया था।

इस छापेमारी में पुलिस आरोपी के भाई विष्णु और राहुल को पकड़ कर ले गई थी, जिन्हें पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया था। बता दें कि 19 फरवरी को मरोड़ा गांव से 9 माह के बच्चे का शव कब्र से निकलवाकर 20 फरवरी को ड्यूटी मजिस्ट्रेट की निगरानी में जिला अस्पताल मांडीखेड़ा में उसका पोस्टमार्टम किया गया था। तीन सदस्य मेडिकल बोर्ड ने नवजात का पोस्टमार्टम किया था।

हरियाणा सरकार ने राजस्थान के पुलिसकर्मियों व अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर हमें न्याय दिलाने की पहल शुरू कर दी है। हमें सरकार पर पूरा भरोसा है। मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए जो भी आरोपी हो उन्हें सख्त से सख्त सजा मिले। - बालकिशन, आरोपी श्रीकांत के पिता

दुलारी की शिकायत पर राजस्थान पुलिस के 30-40 कर्मचारियों व अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल मामले की गहनता से जांच की जा रही है। - राजबीर सिंह, थानाध्यक्ष नगीना

मारपीट, छेड़छाड़ व गर्भ गिरने व अन्य धाराओं में 30-40 नामालूम व राजस्थान पुलिस कर्मचारियों पर नगीना पुलिस थाना में केस दर्ज किया गया है। किसी के साथ कोई अन्याय नहीं होगा। मामले की गहराई से जांच चल रही है। - वरुण सिंगला, एसपी नूंह

हरियाणा पुलिस आरोपियों को पकड़ने में कम सहयोग कर रही है। इससे जुनैद और नासिर के परिवारों को न्याय मिलने में देरी हो रही है। - श्याम सिंह, एसपी भरतपुर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed